{"_id":"65677254eba6635a7202b947","slug":"now-children-will-be-able-to-do-science-research-in-government-school-lab-got-budget-from-headquarters-after-two-years-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-9425-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब सरकारी स्कूल की लैब में बच्चे कर सकेंगे विज्ञान के शोध, दो साल बाद मिला मुख्यालय से बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब सरकारी स्कूल की लैब में बच्चे कर सकेंगे विज्ञान के शोध, दो साल बाद मिला मुख्यालय से बजट
विज्ञापन
भिवानी। अब सरकारी स्कूल की लैब में विज्ञान संकाय के विद्यार्थी शोध कर सकेंगे। दो साल बाद शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों की लैब के लिए बजट जारी किया है। शिक्षा निदेशालय ने सीनियर सेकेंडरी के लिए 40 हजार और उच्च विद्यालय के लिए 20 हजार रुपये का बजट दिया है। इससे इन स्कूलों में स्कूल मुखिया, विज्ञान अध्यापक के साथ एसएमसी की कमेटी की मंजूरी से शोध का सामान खरीद सकेंगे।
भिवानी जिले के 78 सीनियर सेकेंडरी व 67 सेकेंडरी राजकीय विद्यालयों की लैब के लिए ये बजट मुहैया कराया गया है। बच्चों का विज्ञान के प्रति रुझान बढ़े इसके लिए लैब में कैमिकल और अन्य उपकरणों की खरीद होगी। विज्ञान के प्रति बच्चों का ज्ञान बढ़ाने के मकसद से सरकारी स्कूलों की लैब में अब बच्चों को शोध का सामान मुहैया कराया जाएगा। पिछले दो साल से शिक्षा विभाग की तरफ से लैब के लिए कोई बजट नहीं दिया गया था।
शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए शिक्षा निदेशालय ने भिवानी जिले के 78 सीनियर सेकेंडरी और 67 सेकेंडरी विद्यालयों के लिए अलग-अलग लैब उपकरणों की खरीद के लिए बजट जारी किया है। सरकारी विद्यालयों में विज्ञान संकाय की अलग अलग लैब बनाई गई हैं। इनमें उपकरण और शोध के लिए कैमिकल की जरूरत महसूस हो रही हैं। मगर अब बजट आने के बाद विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई कराने के साथ-साथ उन्हें इसके प्रयोग भी लैब में कराए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों का विज्ञान के प्रति ज्ञान और रुझान दोनों बढ़ेगा।
विज्ञापन
-- --
दिसंबर में होंगी खंड और जिलास्तर की विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिताएं
शिक्षा विभाग विज्ञान के प्रति बच्चों की रुचि बढ़ाने और उनके सृजनात्मक कौशल को बढ़ाने के लिए विज्ञान प्रदर्शनी की स्कूलस्तर से लेकर खंडस्तर तक प्रतियोगिता कराएगा। खंडस्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी जिलास्तरीय पर अपना विज्ञान कौशल दिखाएंगे। फिर यहां से विजेता को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भागेदारी का मौका भी मिलेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने अलग से बजट जारी किया है। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को पांच थीम दी जाएंगी। इसमें तीन प्रकार के मॉडल तैयार किए जाएंगे। पहला रोल प्ले और दूसरा पोस्टर मेकिंग और तीसरा मॉडल तैयार करना। तीनों ही में विजेता प्रतिभागियों को शिक्षा विभाग की तरफ से नकद प्रोत्साहन पुरस्कार भी मिलेगा।
-- -- --
विज्ञान संकाय के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ाने के लिए सरकारी स्कूलों की लैब में विज्ञान से जुड़े उपकरणों की खरीद के लिए विभाग ने बजट जारी किया है। सेकेंडरी के लिए 20 हजार और सीनियर सेकेंडरी के लिए विभाग ने 40 हजार रुपये का बजट दिया है। सरकारी स्कूलों में लैब में शोध में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व कैमिकल भी खरीद होंगे। विद्यार्थियों को विज्ञान कठिन विषय नहीं बल्कि रुचिकर है, इसके प्रति भी सजग किया जा रहा है।
-रोहित कुमार इंदौरा, जिला विज्ञान समन्वयक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय भिवानी।
-- -- --
हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग विज्ञान के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। इसी के तहत सरकारी स्कूलों की लैब में उपकरण खरीद के लिए बजट दिया गया है। सभी स्कूलों के मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे एसएमसी कमेटी के माध्यम से जल्द से जल्द विज्ञान लैब उपकरणों की खरीद कर इनकी विद्यार्थियों के लिए व्यवस्था कराए।
- नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी।