फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now cameras will be installed at the main gate of all examination centers

Bhiwani News: अब सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर लगाए जाएंगे कैमरे

Mon, 03 Mar 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Now cameras will be installed at the main gate of all examination centers
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं के अंग्रेजी और गणित विषय की परीक्षा में पेपर आउट मामले सामने आने के बाद अब सरकार और प्रशासन ने भी सख्त रुख अख्तियार किया है। बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता और गरिमा बनाए रखने के लिए उपायुक्त महावीर कौशिक ने सख्त हिदायतें जारी की हैं। अब जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके बाद उपायुक्त महावीर कौशिक ने प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायतों के पालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकलरहित परीक्षा करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अथवा ड्यूटी देने वाला स्टाफ पेपर आउट करने अथवा नकल के मामले में शामिल होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मुख्य सचिव ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर ऐसी गतिविधि में कोई प्राचार्य अथवा परीक्षा केंद्र अधीक्षक संलिप्त पाया जाता है तो निलंबन नाकाफी है। आरोपी स्वयं को नौकरी से निष्कासित समझे। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्र के बाहर और परिसर में भीड़ नहीं होनी चाहिए। संबंधित परीक्षा केंद्र के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी भवन की छतों पर तैनात रहेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिन परीक्षा केंद्रों के बाहर चहारदीवारी नहीं है, वहां स्थायी तौर पर बैरिकेडिंग की जाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी परीक्षा केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत मिली तो उस परीक्षा केंद्र को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा और भविष्य में वहां कभी भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जा रहीं हैं। ये परीक्षाएं 27 मार्च तक चलेगी। जिला भिवानी में एचबीएसई की परीक्षाओं के लिए 75 और सीबीएसई की परीक्षाओं के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में एसपी नितीश अग्रवाल, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा, भिवानी के एसडीएम महेश कुमार, तोशाम के एसडीएम डॉ. अशवीर नैन और लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed