{"_id":"6609bc70042bc2299405dce4","slug":"now-after-13-years-district-civil-hospital-of-bhiwani-got-a-new-x-ray-machine-of-cr-system-worth-rs-1630-lakhs-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-115314-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अब 13 साल बाद भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल को मिली 16.30 लाख कीमत की नई सीआर सिस्टम की नई एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अब 13 साल बाद भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल को मिली 16.30 लाख कीमत की नई सीआर सिस्टम की नई एक्सरे मशीन
Mon, 01 Apr 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। स्वास्थ्य विभाग ने 13 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार जिला नागरिक अस्पताल के एक्सरे विभाग की सुध ली है। जिला नागरिक अस्पताल में 16.30 लाख कीमत की नई सीआर सिस्टम की नई एक्सरे मशीन मिली है।
अत्याधुनिक एक्सरे मशीन की खासियत यह है कि मरीज का मशीन में एक्सरे होते ही संबंधित चिकित्सक के कंप्यूटर सिस्टम में इसकी रिपोर्ट भी तुरंत पहुंच जाएगी। मरीज अपनी सुविधा के लिए फोटो भी अपने मोबाइल में खींच सकेगा। हालांकि इस खासियत की दो एक्सरे मशीन पहले ही नागरिक अस्पताल में मौजूद हैं, मगर ये पुरानी होने की वजह से अधिकांश समय खराब ही रहती हैं। जबकि नई आधुनिक मशीन में कई नए फीचर्स भी उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग की उच्च स्तरीय खरीद कमेटी ने प्रदेश के 19 सरकारी अस्पतालों को ये मशीनें दी हैं। इसमें भिवानी का जिला नागरिक अस्पताल भी शामिल है।
भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना ही करीब तीन सौ से साढ़े तीन सौ मरीजों के एक्सरे होते हैं। इसके अलावा एमएलसी केस और इमरजेंसी केस के एक्सरे भी किए जाते हैं। ज्यादातर एक्सरे तो ओपीडी या वार्डों में दाखिल मरीजों के ही होते हैं। एलएनटी कंपनी ने 2010-11 में भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल आधुनिकीकरण किया था, उस समय दो एक्सरे मशीन मिली थी। लगातार 13 सालों से ये पुरानी मशीनें ही एक्सरे विभाग में इस्तेमाल होती रहने से अब जवाब दे गई हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग कई बार ठीक करा चुका है।
विज्ञापन
अब पंचकूला से सीआर सिस्टम की नई एक्सरे मशीन भेजी है। जिसकी कीमत 16 लाख 30 हजार रुपये है। इस मशीन को अब स्वास्थ्य विभाग अलग से एक कक्ष में स्थापित कराएगा। जिला नागरिक अस्पताल के सीनियर स्टोर कीपर अजीत सिंह ने बताया कि ये मशीन पहले मौजूद मशीनों से भी अत्याधुनिक तकनीक से एक्सरे की सुविधा से युक्त मशीन है। जिसका फायदा यहां के मरीजों को होगा। संवाद
मुख्यालय के अस्पताल को मिली अत्याधुनिक नई डेंटल चेयर
जिला नागरिक अस्पताल के दंत रोग चिकित्सा विभाग में चार डेंटल चिकित्सक तैनात हैं। यहां पर पहले चार डेंटल चेयर हैं, मगर ये करीब 12 साल पुरानी हो चुकी हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने अत्याधुनिक नई डेंटल चेयर मुहैया कराई है। इसके जरिए दंत रोगियों को अब आधुनिक तकनीक से दांतों का उपचार मिलेगा। नागरिक अस्पताल की दंत रोग ओपीडी में रोजाना ही करीब ढाई सौ से तीन सौ मरीज भी आ रहे हैं।
हमने स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय से एक्सरे, लैब में नई मशीनों के अलावा डेंटल चेयर की डिमांड की थी। इसमें टीबी विभाग के लिए पोर्टेबल एक्सरे मशीन पहले ही आ चुकी है। अब सीआर सिस्टम की नई एक्सरे मशीन और डेंटल चेयर आई है। जिसका फायदा भिवानी जिले के मरीजों को मिलेगा। एक्सरे विभाग में पहले से मौजूद मशीनें भी काफी पुरानी हो चुकी हैं, जिन्हें रिपेयरिंग के सहारे ही काम लिया जा रहा है। अब एक मशीन खराब होने की सूरत में भी एक्सरे का काम बंद नहीं होगा।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।