फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now 20 villages of the district will get their own sub health center, PHC will be constructed in Dulhedi with Rs 3 crores.

Bhiwani News: अब जिले के 20 गांवों को मिलेगा खुद का सब हेल्थ सेंटर, तीन करोड से दुल्हेड़ी में पीएचसी का होगा निर्माण

Tue, 11 Jun 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 11 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Now 20 villages of the district will get their own sub health center, PHC will be constructed in Dulhedi with Rs 3 crores.
भिवानी। अब जिले के 20 गांवों को जल्द ही खुद के सब हेल्थ सेंटर मिलेंगे। जिला परिषद करीब 13 करोड़ के बजट से इन गांवों के अंदर सब हेल्थ सेंटर भवनों का निर्माण कराएगा। इतना ही नहीं गांव दुल्हेड़ी में तीन करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन भी मिलेगा।
विज्ञापन

विभाग 21 जून को इन सब हेल्थ सेंटर निर्माण कार्यों के टेंडर भी कराएगा। जबकि कुछ के टेंडर पहले ही कराए जा चुके हैं। इतना ही नहीं जिला परिषद की हद में आने वाले खस्ताहाल चार संपर्क मार्गों का भी कायाकल्प होगा। करीब दो करोड़ की लागत से इन संपर्क मार्गों की बदहाली से भी अब ग्रामीणों को छुटकारा मिल जाएगा। ये संपर्क मार्ग अब वाहन तो दूर पैदल चलने लायक भी नहीं हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद की ओर से जिले के 20 गांवों में सब हेल्थ सेंटर निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पंचायती राज की तकनीकी विंग की तरफ से इनका निर्माण कराया जाएगा। पंचायती राज विभाग द्वारा बनाए जाने वाले इन सब हेल्थ सेंटरों में प्रत्येक पर करीब औसतन 65 लाख रुपये का बजट खर्च आएगा। इनके बनने से ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर किया जाना संभव हो पाएगा। क्योंकि इनके अंदर मरीजों को न केवल दवाइयां मिलेंगी। बल्कि मरीजों के चेकअप और देखभाल के लिए स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला परिषद लालावास से चंदावास, ईशरवाल से ढाणी कतवार, छपार रांगड़ान से पिंजोखरा और सांगवान से दांग कलां के संपर्क मार्ग का भी निर्माण कराएगा। इनके टेंडर विभाग करा चुका है, जल्द ही अब इनके वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे। इसके बाद इनका निर्माण का काम भी शुरू हो पाएगा।

ये सुधरेंगे चार संपर्क मार्ग
संपर्क मार्ग- लागत- लंबाई
1. लालावास से चंदावास- 43 लाख- 2.25 किलोमीटर
2. ईशरवाल से ढाणी कतवार- 65 लाख- 4.7 किलोमीटर
3. छपार रांगडान से पिंजोखरा- 74 लाख- पांच किलोमीटर
4. सांगवान से दांगकलां- 24 लाख- दो किलोमीटर
इन गांवों में बनेंगे नए सब हेल्थ सेंटर
भिवानी जिले के 20 गांवों में सब हेल्थ सेंटरों का निर्माण होगा। इनमें कैरू खंड के लोहानी शामिल है। भिवानी खंड के गांव देवसर, गुजरानी, मिताथल, रेवाड़ीखेड़ा, मुंढाल कलां, मुंढाल खुर्द, घुसकानी शामिल हैं। इसी तरह बवानीखेड़ा के गांव बड़सी जाटान, लोहारी जाटू, सीपर, किरावड़ शामिल हैं। तोशाम के गांव दांग कलां, सांगवान शामिल हैं। लोहारू खंड के गांव कुड़ल शामिल है। बहल क्षेत्र के गांव गांव पातवान, गोपालवास, नुनसर, बहल में नया सब हेल्थ सेंटर बनेगा।
जिला परिषद के तहत चार संपर्क मार्ग और ग्रामीण क्षेत्र में सब हेल्थ सेंटर निर्माण कार्य के काम कराए जाएंगे। इनके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। फिलहाल इनकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द इसके कार्य शुरू कराए जाए। संबंधित एजेंसियों को तय मानकों के हिसाब से निर्माण कार्य के भी निर्देश दिए गए हैं।

-यशवीर सिंह, सीईओ, जिला परिषद भिवानी।
हरियाणा सरकार ने जिला परिषद में पर्याप्त बजट दिया है। इसी के तहत गांवों में जिला परिषद विकास के काम करा रहा है। चार संपर्क मार्गों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इन संपर्क मार्गों के मसौदे को जिला परिषद की बैठक में रखा गया था। जल्द ही इन संपर्क मार्गाें की हालत में जीर्णोद्धार कार्य के बाद सुधार आएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सब हेल्थ सेंटरों का निर्माण भी पंचायती भूमि पर कराया जाएगा।
-अनीता मलिक, चेयरपर्सन, जिला परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article