फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Now 1402 mid-day meal cooks in Bhiwani district will get five months' outstanding wages.

Bhiwani News: अब भिवानी जिले में 1402 मिड डे मील कुकों को मिलेगा पांच माह का बकाया मेहनताना

Wed, 21 Feb 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now 1402 mid-day meal cooks in Bhiwani district will get five months' outstanding wages.
भिवानी। भिवानी जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों के मध्याह्न का भोजन पकाने वाले कुकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग ने भिवानी जिले के 1402 मिड डे मील कुकों के पांच माह के मेहनताना का भुगतान करने के लिए तीन करोड़ 92 लाख रुपये का बजट जारी किया है। विभाग ने अक्तूबर 23 से फरवरी 2024 मेहनताना भुगतान के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, भिवानी जिले के 749 सरकारी विद्यालयों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए मध्याह्न भोजन पकाने के लिए 1402 मिड डे मील कुकों की तैनाती की हुई है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इन कुकों को शिक्षा विभाग हर माह सात हजार रुपये का मेहनताना देता है। यानी साल में सिर्फ दस माह का मेहनताना ही भुगतान किया जाता है। पिछले काफी अर्से से कुकों को मेहनताना नहीं दिया गया था, जिसको लेकर मिड डे मील वर्कर यूनियन भी अपना रोष जता चुका था। वहीं शिक्षा अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई थी। मुख्यालय ने अब अक्तूबर 2023 से फरवरी 2024 तक मिड डे मील कुकों का मेहनताना भुगतान के लिए तीन करोड़ 92 लाख रुपये का बजट भिवानी जिला को दिया है।
विज्ञापन


खंड स्तर पर सरकारी स्कूलों में मिड डे मील कुकों की स्थिति
खंड का नाम- मिड डे मील कुकों की संख्या
1. तोशाम- 206
2. बवानीखेड़ा- 177
3. बहल- 96
4. भिवानी- 490
5. कैरू- 125
6. लोहारू- 149
7. सिवानी- 159
मौलिक शिक्षा निदेशालय से मिड डे मील कुकों के मेहनताना भुगतान के लिए बजट जिला मुख्यालय को भेजा गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से संबंधित स्कूलों में तैनात मिड डे मील कुकों के सीधे बैंक खाता में ये राशि जाएगी। विभाग ने फरवरी तक का बकाया मेहनताना जारी किया है, इसके बाद कुकों का कोई बकाया नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष नागर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article