{"_id":"6328b3cc645a8134d8509335","slug":"now-11th-daughters-will-also-have-tabs-in-their-hands-bhiwani-news-hsr6423569148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 11वीं की बेटियों के हाथों में भी होंगे टैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 11वीं की बेटियों के हाथों में भी होंगे टैब
विज्ञापन
भिवानी। 10वीं और 12वीं की बाद अब 11वीं कक्षा की बेटियों के हाथों में भी टैब होंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। मंगलवार को मॉडल संस्कृति केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सभी सात ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके खंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ रही बेटियों के लिए टैब दिए जाएंगे। जिन्हें फिर स्कूल अनुसार वितरित किया जाएगा। इसके लिए छात्राओं के परिजनों की आईडी लेकर इन्हें शुरू किया जाएगा। बेटियों को टैब वितरण के बाद 11वीं कक्षा के लड़कों को टैब वितरित किए जाएंगे।
कोरोना काल में विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने बच्चों की शिक्षा को ऐसी किसी महामारी से बचाने के लिए ऑनलाइन पढ़ाई पर फोकस किया। इसी के तहत पहले 10वीं और 12वीं की बेटियों को टैब वितरित किए गए थे, ताकि ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहे। 10वीं और 12वीं के बाद अब11वीं कक्षा की बेटियों को टैब देने की तैयारी हो गई है। जिला में टैब पहुंच चुके है। मंगलवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को टैब दिए जाएंगे। जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल अनुसार छात्राओं के लिए टैब पहुंचाएंगे। जिले में सात ब्लॉक भिवानी, सिवानी, लोहारू, बहल, बवानीखेड़ा, कैरू, तोशाम हैं। जिनके सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में बेटियों की संख्या हजारों में है। जिन्हें ये टैब मिलेंगे।
--------
अनेक जगह नहीं चले टैब
अनेक जगह पहले वितरित किए गए टैब नहीं चलने की शिकायतें भी आ रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी माना है कि कुछ जगह समस्या आई है, जिन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अनेक जगह सिम के फेर में टैब शुरू नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
--------
आज विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होगा समस्याओं का समाधान
प्रदेशभर में सरकारी स्कूलों की 11वीं कक्षा की बेटियों को टैब वितरित किए जा रहे हैं। इस बारे में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ मंगलवार को विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे और इस संबंध में जरूरी निर्देश देंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान टैब की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
----
11वीं कक्षा की छात्राओं को टैब दिए जाएंगे। इसके लिए खंड अनुसार छात्राओं की संख्या मांगी गई है। मंगलवार को गवर्नमेंट स्कूल में सभी सातों ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को बुलाया गया है। जहां उन्हें उनके खंड में बेटियों की संख्या के अनुसार टैब दिए जाएंगे। जिसके बाद स्कूल अनुसार वितरित किए जाएंगे। बेटियों के बाद 11वीं कक्षा के लड़कों को भी टैब दिए जाएंगे। कुछ जगह टैब नहीं चलने की शिकायत है। इस बारे में मंगलवार को एक विडियो कॉन्फ्रेंस भी होंगी। जिसमें इस पर चर्चा की जाएगी।
- रामअवतार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।