फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Notification issued for panchayat elections, code of conduct imposed in rural areas

पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, ग्रामीण क्षेत्र में लगी आचार संहिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Notification issued for panchayat elections, code of conduct imposed in rural areas
भिवानी। निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने जिले में पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही जिले के ग्रामीण क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिले में कुल 22 जिला परिषद सदस्यों, 144 पंचायत समिति सदस्यों, 312 सरपंचों व 3211 पंचों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन

भिवानी में पंचायत चुनाव के लिए मतदान पहले चरण में होगा। जिले में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 30 अक्तूबर तथा सरपंच व पंच पद के लिए 2 नवंबर को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/उपायुक्त नरेश नरवाल ने शनिवार को इसके लिए अधिसूचना जारी करने के बाद बताया कि सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान ईवीएम से होगा जबकि पंच पद का मतदान बैलेट पेपर से होगा।
विज्ञापन

उम्मीदवार को यह जमा करानी होगी जमानत राशि
पंच पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवार को 250 रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 125 रुपये, सरपंच पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवार को 500 रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 250 रुपये जमानत राशि जमा करवानी होगी। वहीं पंचायत समिति सदस्य के अनारक्षित उम्मीदवार को 750 रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 375 रुपये, जिला परिषद सदस्य के अनारक्षित उम्मीदवार को 1000 रुपये व महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग उम्मीदवार को 500 रुपये जमानत राशि जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगी चुनाव खर्च की सीमा
पंच पद का उम्मीदवार अधिकतम 50 हजार रुपये, सरपंच पद का उम्मीदवार अधिकतम दो लाख रुपये, पंचायत समिति सदस्य का उम्मीदवार अधिकतम 3.60 लाख रुपये, जिला परिषद सदस्य का उम्मीदवार अधिकतम छह लाख रुपये चुनाव खर्च कर सकता है। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और सरपंच पद के लिए नोटा का विकल्प इस बार भी ईवीएम में रहेगा।
312 पंचायतों में बनेंगे 826 मतदान केंद्र
भिवानी। पंचायत चुनाव के लिए जिले के 312 ग्राम पंचायतों में 826 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। एक हजार से कम मतदाता वाले 743 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि एक हजार से अधिक मतदाता वाले 83 मतदान केंद्र हैं। सबसे अधिक भिवानी खंड और सबसे कम बहल खंड में मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जिले में सबसे बड़े गांव धनाना, कलिंगा, खरक, बामला, कैरू, जूई, तोशाम, मुंढाल आदि में एक से अधिक मतदान केंद्र हैं। एक हजार से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्र की संख्या 47 हैं। इसमें बवानीखेड़ा खंड में 109 मतदान केंद्र, बहल में 65, भिवानी में 259, कैरू में 78, लोहारू में 82, सिवानी में 90, तोशाम में 143 मतदान केंद्र हैं। एक हजार से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्र की संख्या 83 हैं, जिनमें बवानीखेड़ा में दो, बहल में सात, भिवानी में 47, कैरू में पांच, लोहारू में चार, सिवानी में चार, तोशाम में 14 पोलिंग स्टेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed