फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   nomination, rejected

हरियाणा विधान सभा चुनाव: 24 नामांकन रद्द, 78 प्रत्याशी मैदान में डटे

Sun, 06 Oct 2019 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
nomination, rejected
23 फोटो लोहारू में नामांकन कार्यालय में नामांकनों की जांच करते हुए निर्वाचन अधिकारी मनोज खत्री। - फोटो : Bhiwani

हरियाणा में नामांकन के बाद शनिवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। जिसमें 24 नामांकन कागजात पूरे नहीं होने, उम्मीदवार की उम्र कम होने व अन्य कारणों से रद्द कर दिए गए। जिसके बाद भिवानी, तोशाम, लोहारू, बवानीखेड़ा में अब 78 प्रत्याशी मैदान में है। भिवानी में सबसे अधिक नौ नामांकन रद्द हुए तो तोशाम में सात, बवानीखेड़ा में छह और लोहारू में दो उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए।

विज्ञापन


भिवानी विधानसभा के तीन नामांकन रद्द, 22 प्रत्याशियों के नामांकन सही
नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद भिवानी विधानसभा क्षेत्र से 22 प्रत्याशी शेष बचे हैं। छंटनी कार्य में प्रेमलता, संदीप व पंकज तायल के नामांकन पत्र पूर्ण नहीं पाए गए। भिवानी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम सतीश कुमार ने बताया कि इनेलो से अनिल कुमार, लोसुपा से अमन तंवर राघव, कांग्रेस से अमर सिंह, बसपा से अमित कुमार, लोसुपा से अशोक राघव, जेजेपी से कमला भारद्वाज, आप से कुलदीप सिंह व कुलवीर सिंह, भाजपा से घनश्याम दास, विकास इंडिया पार्टी से जगत सिंह, अखिल भारत हिंदू महासभा से जय प्रकाश, निर्दलीय जयभगवान, दिनेश कुमार, सर्वहित पार्टी से नरदेव आर्य, निर्दलीय नरेंद्र कुमार शर्मा, निर्दलीय नीरज कुमार, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया यूनिटी से राज कुमार, स्वराज इंडिया पार्टी से राजेंद्र सिंह यादव, जेजेपी से शिव शंकर भारद्वाज, बहुजन मुक्ति पार्टी से पवन कुमार, निर्दलीय सतीश कुमार व पीपुल पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक से सुरेश चंद शेष प्रत्याशी बचे हैं।

विज्ञापन

बवानीखेड़ा में छह नामांकन रद्द, 19 मिले सही 
नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद बवानी खेड़ा आरक्षित विधानसभा क्षेत्र से पांच अक्टूबर को छटनी करने के बाद 19 प्रत्याशी शेष बचे हैं। छटनी कार्य में सीमा, विकास, रीटा, मुकेश, लखीराम व अंजू के नामांकन पूर्ण नहीं पाए गए। बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इनेलो से धर्म देव, बसपा से बनारसी दास, भाजपा से बिशंबर सिंह, कांग्रेस से रामकिशन, माकपा से राम मेहर के नामांकन पत्र सही पाए गए है।

इसके अलावा सर्व हित पार्टी से जितेन्द्र, भारतीय सर्वोदय पार्टी से रामतिलक, जेजेपी से राम सिंह वैद, राष्ट्रीय जनता पार्टी से विकास, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी से विनोद कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से संदीप, आप से सविता नंदा, भारतीय किसान पार्टी से सूरज के नामांकन सही मिले। निर्दलीय प्रत्याशियों में बलवान सिंह, बीर सिंह, रत्तनलाल, सुदेश, सुरेश कुमार, सूर्य प्रकाश के नामांकन सही है।

सात नामांकन रद्द, 21 मिले सही, उम्र के फेर में हटाया एक प्रत्याशी का नामांकन 
तोशाम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा भरे गए नामांकन पत्रों की शनिवार को जांच की गई, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। वहीं सात नामांकन रदद् हो गए। एक प्रत्याशी का नामांकन कम उम्र होने की वजह से रद्द हो गया। विधानसभा क्षेत्र रिटर्निंग अधिकारी वह एसडीएम सुभिता ढाका ने बताया कि इनेलो से कमला रानी, कांग्रेस से किरण चौधरी, बसपा से नरेंद्र कुमार, आप से पवन कुमार, भाजपा से शशि रंजन परमार, जेजेपी से सीताराम के नामांकन जांच के उपरांत सही पाए गए।

लोसुपा से मनीराम, स्वराज इंडिया से युद्धवीर सिंह, बहुजन महा पार्टी से राजेश, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया से रोहताश, भारतीय किसान पार्टी से संजय कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से सुरेंद्र सिंह, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के सुरेश कुमार नामांकन पत्र ठीक पाए गए। निर्दलीय उम्मीदवार जगबीर सिंह, मंगल सिंह, रजनीश कुमार, रणधीर सिंह, रमाकांत शर्मा, रणधीर सिंह, राकेश कुमार, आशीष के नामांकन जांच में सही मिले।

जनता पार्टी के अमित व जय महाभारत पार्टी के लवदीप कुमार के कागजात पूरे नही होने के कारण नामांकन रदद् हो गया वही एक निर्दलीय प्रत्याशी का उम्र कम होने के कारण नामांकन रद्द हो गया। चार कवरिंग प्रत्याशी श्रुति चौधरी, पंकज, लक्ष्य परमार, अशोक का नामांकन रद्द कर दिए हैं।

विज्ञापन

दो नामांकन रद्द, 16 मैदान में डटे
लोहारू विधानसभा आम चुनाव 2019 के लिए किए गए नामांकनों की शनिवार को लघु सचिवालय परिसर में स्थित कोर्ट रूम में जांच की गई। नामांकनों पत्रों की जांच में 18 में से 16 नामांकन सही पाए गए। दो प्रत्याशियों के कवरिंग के तौर पर लगाए गए नामांकन स्वत: ही रद्द हो गए।

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज खत्री ने बताया कि भाजपा से जयप्रकाश दलाल, कांग्रेस से सोमबीर सिंह, बसपा से रमेश, इनेलो से राज सिंह, स्वराज इंडिया से आजाद सिंह, जेजेपी से अलका, लोसुपा से राजकुमार व रिपब्लिकन बैकवर्ड कांग्रेस से राजेंद्र सिंह का नामांकन सही पाया गया।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भरथराम, सज्जन कुमार, जयकुमार, सुरेश कुमार, सुमित्रा देवी, राजेश कुमार, सुभाषचंद तथा वेदप्रकाश का आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र सही पाए गए। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप देशवाल, नायब तहसीलदार सत्यपाल यादव उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed