{"_id":"6642883a95b6a6dd330e5074","slug":"nodal-officers-should-discharge-their-responsibilities-well-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-117330-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी अपने दायित्व का बखूबी करें निर्वहन : दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी अपने दायित्व का बखूबी करें निर्वहन : दलाल
Tue, 14 May 2024 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 14 May 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में नोडल अधिकारियों को चुनाव संबधी निर्देश देते एसडीएम मनोज कुमार दलाल।
तोशाम। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनावी कार्य संबंधी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तैनात विभिन्न नोडल अधिकारियों की बैठक सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल की अध्यक्षता में उपमंडल परिसर भवन में स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में विभिन्न नोडल अधिकारियों को एसडीएम ने उनके कार्य व दायित्व की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों को चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नोडल अधिकारी अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करें। इस मौके पर विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों को चुनाव संबंधी विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। एसडीएम ने 14 व 15 मई को पीठासीन अधिकारी, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की तैयारियों की भी समीक्षा की। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न तरह के कार्यों को समयबद्ध पूरा करना होता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी अपनी-अपनी तैयारी पूर्ण कर लें इसमें किसी प्रकार की कोताही न हो।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विभिन्न नोडल अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर चर्चा और समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के वैधानिक कार्यान्वयन में त्रुटियों की कोई भी संभावना नहीं है। इसके उपरांत एसडीएम ने चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में मतदान कर्मियों को दिए जाने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का भी जायजा लिया। इस मौके पर तहसीलदार अंकित बैनीवाल, बीडीपीओ सुमित बैनीवाल, नायब तहसीलदार रीतू पूनियां, खंड शिक्षा अधिकारी विजय सांगवान, ललित कुमार, प्राचार्य सुनील जैन, श्यामसुंदर सांगवान, डॉ. महेंद्र सिंह, कानूनगो राजेंद्र जाखड़, सुनील पटवारी उपस्थित रहे।