फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No case of cheating was registered in the last day of board examination

Bhiwani News: बोर्ड की अंतिम दिन परीक्षा में नहीं दर्ज हुआ नकल का कोई केस

Wed, 03 Apr 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 03 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
No case of cheating was registered in the last day of board examination
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मंगलवार को अंतिम दिन सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय सैनिक विज्ञान, नृत्य, मनोविज्ञान एवं संस्कृत व्याकरण भाग-1 (आर्ष पद्धति गुरुकुल, परम्परागत संस्कृत विद्यापीठ) विषयों की परीक्षा नकल रहित हुई।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उड़नदस्ते ने भिवानी के परीक्षा केंद्रों और बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने भिवानी के राकवमावि एवं आर्य कन्या हाई स्कूल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां परीक्षा सुचारु चल रही थी। उन्होंने बताया कि पलवल के परीक्षा केंद्र दयानंद वमावि होडल-08 पर 22 मार्च को हुई अंग्रेजी विषय की रद्द हुई परीक्षा राकवमावि जीटी रोड आगरा चौक पलवल-10 (बी-1) पर 6 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त नूंह के परीक्षा केंद्र रावमावि टपकान-1 (बी-1) व टपकान-2 (बी-2) पर एक अप्रैल को हुई इतिहास, जीव विज्ञान विषयों की परीक्षा को रद्द कर दिया है, अब यह परीक्षाएं सात अप्रैल को परीक्षा केंद्र हिन्दू वमावि नूंह-05 (बी-2) व राकवमावि खेरला नूंह-19 (बी-1) पर होगी। ज्ञात रहे कि शिक्षा बोर्ड द्वारा 27 फरवरी से परीक्षाएं आरंभ हुई थी। परीक्षाओं में कुल 813 मामले दर्ज किए, जिसमें सेकेंडरी में 422, सीनियर सेकेंडरी में 382 व डीएलएड में 9 नकल के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed