फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   No bus ran from Bhiwani depot on 152D, two buses sent to Chandigarh via Rohtak

Bhiwani News: 152डी पर नहीं चली भिवानी डिपो से कोई बस, चंडीगढ़ वाया रोहतक भेजी दो बस

Wed, 12 Jul 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 12 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
No bus ran from Bhiwani depot on 152D, two buses sent to Chandigarh via Rohtak
​भिवानी बस स्टैंड। 
भिवानी। बारिश के कारण कई जगह रास्ते बंद होने से बुधवार को भिवानी डिपो से चंडीगढ़ तक सीधी बस सेवा भी प्रभावित रही। भिवानी से चंडीगढ़ वाया रोहतक के लिए दो बस चली, जबकि 152 डी पर डिपो की कोई बस नहीं चलाई गई।
विज्ञापन

भिवानी से चंडीगढ़ वाया जींद के लिए निकली बस कैथल से वापस लौट आई। वहीं रास्ता साफ होने तक 152 डी पर भिवानी से बसों का अवागमन बंद रहेगा। भिवानी से चंडीगढ़ के लिए रोजाना करीब 200 लोगों का अवागमन रहता है। चंडीगढ़ हाई कोर्ट और सरकारी विभागों के मुख्यालयों में भी कामकाज और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सुबह बसों के जरिए ही पहुंचते है। जिन्हें सीधी बस सेवा नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन ने बुधवार को भिवानी से चंडीगढ़ के लिए चार बसें चलाईं। इसमें एक बस चंडीगढ़ वाया महम भेजी जो रास्ते में ही वापस लौट आई। इसी तरह भिवानी से चंडीगढ़ वाया जींद के लिए गई बस कैथल से ही वापस लौट आई। जबकि वाया रोहतक भेजी दो बसें चंडीगढ़ के लिए गईं। बुधवार को भिवानी से 152 डी के रास्ते चंडीगढ़ की बस सेवा बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------


ये ट्रेनें नहीं चली, भटकते रहे यात्री
बुधवार को लुधियाना-भिवानी ट्रेन रद्द कर दी गई। इसी तरह भिवानी धुरी ट्रेन भी नहीं चली। धुरी-सिरसा ट्रेन भी बुधवार को बंद रही। सिरसा-लुधियाना ट्रेन को भी रेलवे ने रद्द कर दिया। इसकी वजह से सैकड़ों यात्री भिवानी रेलवे जंक्शन पर फंस गए। कई लोगों को आगे का सफर जारी रखने के लिए रोडवेज बसों व प्राइवेट बसों में जाना पड़ा। हालांकि रेलवे ने बुधवार को भी भिवानी से चंडीगढ़ और हरिद्वार की ट्रेन का संचालन बंद रखा।

बुधवार को भिवानी से चंडीगढ़ के लिए चार बसें भेजी गईं। इसमें से दो बसें बीच रास्ते से वापस आई हैं। जबकि दो बस चंडीगढ़ तक वाया रोहतक होकर गई हैं। 152 डी पर बस सेवा आगामी आदेशों तक बंद रहेगी।
- सुरेश कुमार, डीआई भिवानी बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article