फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   no arrangement for drainage of dirty water

Bhiwani News: एक साल से अधर में लटका दांग खुर्द की फिरनी का निर्माण, गंदे पानी की निकासी की नहीं व्यवस्था

Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 19 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
no arrangement for drainage of dirty water
तोशाम। क्षेत्र के गांव दांग खुर्द की फिरनी पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को इनदिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गली के निर्माण के लिए अनेक बार सरपंच से भी गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोरे आश्वासन के अलावा कुछ काम नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। यह गांव की मुख्य फिरनी है, जो पीडब्ल्यूडी के तहत आती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि एक साल पहले इस फिरनी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन गली में लोगों के घरों के निर्माण आड़े पर कार्य बंद करवा दिया। करीब एक साल से गली में पानी जमा रहता है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में जाने वाले विद्यार्थियों और आम लोगों का यहां से निकलना दूभर हो गया है। गंदे पानी से बचने के लिए ईंटें भी लगाई हुई हैं। इससे लोगों को गंदे पानी में गिरने का भय रहता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के समय में तो ये पानी घरों में भी आ जाता है। उन्होंने सरकार व संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द गली का निर्माण करवाया जाए और समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरा घर गली के बिल्कुल पास है। गली में गंदा पानी जमा रहता है। दिनभर गली से गुजरना पड़ता है। इसके कारण काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। काफी बार इस समस्या के लिए सरपंच को अवगत भी कराया जा चुका पर लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ है।

- रोशन, ग्रामीण।

गांव में काफी समस्याएं हैं, लेकिन इस गली की समस्या मुख्य रूप से बनी है। इस मांग को काफी बार उठाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीण भी कई बार इस मांग के चलते अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं है। हमारी मांग है कि गांव की इस गली को पक्का कराया जाए। - विकास कुमार, ग्रामीण।

फिरनी निर्माण का काम एक साल से अधर में लटका है। संबंधित विभाग के अधिकारी भी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से यहां आना जाना भी दूभर हो रहा है। स्कूली बच्चों को भी इसी गंदे पानी के अंदर से होकर जाना पड़ता है। हमारी मांग है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। - रिशाल सिंह, ग्रामीण।
गांव की फिरनी पर गंदे पानी की वजह से यहां अधिकतर लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। यहां रहने वाले लोगों का जीवन भी नारकीय हो गया है, क्योंकि गंदे पानी की निकासी नहीं होने से पूरा दिन बदबू घर के अंदर भी बेचैनी बढ़ा देता है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान जरूरी है। - प्रीतम, ग्रामीण।

गांव की फिरनी पीडब्ल्यूडी के अधीन आती है। इस पर विभाग ही पक्का किए जाने का काम करा रहा था। क्षेत्र के कुछ लोगों ने निर्माण तोड़ने की वजह से काम रुकवाया हुआ है। इस संबंध में अधिकारियों से भी काम जल्द पूरा कराए जाने का अनुरोध किया जा चुका है। ये गांव की मुख्य फिरनी होने की वजह से आम रास्ता भी है। -राजेंद्र, सरपंच दांग, खुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed