फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nine months after the salary sought by proponents of euthanasia on education

नौ माह से वेतन नहीं मिलने पर शिक्षा प्रेरकों ने मांगी इच्छा मृत्यु

Tue, 29 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Tue, 29 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Nine months after the salary sought by proponents of euthanasia on education
भिवानी। नौ माह से वेतन नहीं मिलने और उपेक्षा से आहत प्रेरक संघ के छह सदस्यों ने सीएम विंडो पर शिकायत कर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। सदस्यों ने बताया कि नौ माह से मानदेय नहीं, 36 माह से एईसी खर्च व अन्य मांगों को लेकर उनकी उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रेरक संघ के छह सदस्य लघु सचिवालय पहुंचे और सीएम विंडो पर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई। प्रेरक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भगवत कौशिक, रमेश मखीजा, युद्धवीर, ममता, लक्ष्मी और गीता ने कहा कि पिछले 9 माह से मानदेय और 36 माह से एईसी खर्च का एक भी पैसा नहीं मिल पाया है, जिस कारण शिक्षा प्रेरक दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हैं। इसी वजह से आहत होकर वे इच्छा मृत्यु मांगने जैसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर हैं। भगवत कौशिक ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से शिक्षा प्रेरक सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतन दो हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने और पिछला बकाया मानदेय एवं एईसी खर्च दिलवाने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन कर चुके हैं जहां उन्हें सिवाए कोरे आश्वासनों के कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। इसी कारण मजबूर होकर उन्होंने इच्छा मृत्यु जैसा कठोर कदम उठाने का फैसला किया है। सरकार की नीतियों के कारण शिक्षा प्रेरकों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि 5200 शिक्षा प्रेरकों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा इसके लिए चाहे कितना भी बड़ा कदम उठाना क्यों ना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है कि बार-बार प्रेरकों के मानदेय में देरी करने के दोषी अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और साक्षर भारत मिशन में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च अधिकारियों से जांच करवाई जाए। इस मौके रमेश मखीजा, ममता धनाना, युद्धवीर, लक्ष्मी, गीता, प्रवीण, संजय, राजकुमार, सुमन, चंद्रभान, प्रदीप, अनूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed