फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   nine corona positive die, 453 new positive cases found, doctors

नौ लोग हारे कोरोना से जंग, 234 लोग ठीक हुए

Thu, 29 Apr 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
nine corona positive die, 453 new positive cases found, doctors
भिवानी। कोरोना का संक्रमण लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। कोरोना संक्रमित नौ लोगों ने बुधवार को दम तोड़ दिया। जिले में बुधवार को रिकॉर्ड तोड़ सबसे अधिक 453 कोरोना संक्रमित लोग भी सामने आए। जिनका आंकड़ा अब तक पॉजिटिव आने वालों में सबसे अधिक आंका जा रहा है। जिले में 234 लोग ठीक हुए। अब जिले में कोरोना एक्टिव केस 1480 हैं। मंगलवार को कोरोना की वजह से 11 लोगों की मौत हुई थी। जिले में अब तक कोरोना की वजह से 203 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि इस सप्ताह में ही 58 मौत हो चुकी हैं। लगातार बढ़ रहा कोरोना के संक्रमण की वजह से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण लोगों की सेहत पर लगातार हमला कर रहा है। जिले में कोरोना की वजह से अब तक 203 मौतें हो चुकी हैं। इसी सप्ताह कोरोना की वजह से मरने वालों का आंकड़ा भी 58 तक पहुंच गया है। बुधवार को कोरोना के 453 संक्रमित लोग सामने आए हैं। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1480 पहुंच गए हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों की वजह से शहर के कई हिस्सों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। हर रोज कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 243852 लोगों की कोरोना जांच कर चुका है। संक्रमितों में 958 लोग शहरी दायरे के हैं वहीं 522 लोग ग्रामीण क्षेत्र से हैं। अब कोरोना ग्रामीण क्षेत्र में भी तेजी से पैर पसार रहा है। यही वजह है कि कोरोना से मरने वालों में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के लोग ही शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्जन:::
कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लोग इसके संक्रमण से सावधानी रखकर अपना बचाव रखें, स्वास्थ्य विभाग भी हर संभव प्रयासों में जुटा है। संक्रमण से बचाव के लिए हम सभी स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई हिदायतों की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन भिवानी।
कोरोना से इन्होंने गंवाई जान
1. कोरोना की वजह से कस्बा बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 11 निवासी 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। महिला को 23 अप्रैल को सांस लेने की दिक्कत की वजह से अस्पताल में दाखिल कराया था। उसकी जांच के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। परिजनों ने बताया कि उसका 2017 से ही हिसार के एक निजी अस्पताल में हार्ट का इलाज चल रहा था। हिसार के निजी अस्पताल में ही महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसका अंतिम संस्कार भी हिसार में नगर निगम कर्मचारियों ने किया।
2. कोरोना की वजह से नंदगांव निवासी 64 वर्षीय एक महिला की भी मौत हो गई। उसे 23 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव घोषित किया था। उसे तबियत खराब होने पर हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। महिला ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। जिसका दाह संस्कार भी हिसार नगर निगम कर्मचारियों ने किया।
3. जिले के गांव औरंगनगर निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति एक व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। उसे बुखार की शिकायत होने पर 18 अप्रैल को भिवानी के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। तबियत ज्यादा खराब होने के बाद 23 अप्रैल को उसे हिसार ले जाया गया। इसी दौरान उसका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। 25 अप्रैल को हिसार के ही किसी दूसरे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर 27 अप्रैल की रात को उसने दम तोड़ दिया।
4. गांव मतानी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत हो गई। उसे लंबे समय से कैंसर भी बताया जा रहा है। 19 अप्रैल को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी अचानक तबियत बिगडने पर हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां 27 अप्रैल की रात को उसकी मौत हो गई।
5. गांव हालुवास निवासी 70 वर्षीय एक बुजुर्ग ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। उसकी 26 अप्रैल को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे होम आईसोलेट किया गया था। इसी दौरान उसकी अचानक तबियत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गई। गांव की आशा वर्कर ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। दाह संस्कार भी परिजनों ने ही कर दिया था। जिसके बाद परिजनों के सैंपल भी कराए गए हैं।
6. बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव खेड़ी दौलतपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत हो गई। उसे 20 अप्रैल को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसे खांसी बुखार और जुकाम था। 26 अप्रैल को उसकी हालत बिगड़ी तो उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई।
7. गांव खरककलां निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति को खांसी, बुखार की शिकायत होने पर 17 अप्रैल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां जांच के बाद उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसकी हालत बिगड़ी तो उसे 27 अप्रैल को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ भेजा गया, मगर वहां उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में चार सदस्य हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
8. गांव देवसर निवासी 78 वर्षीय एक बुजुर्ग ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। उसे बुखार और बीपी की शिकायत होने के बाद परिजन जिला सामान्य अस्पताल लेकर आए थे, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 25 अप्रैल को उसे पेट में दर्द हुआ। 26 अप्रैल को उसे हिसार ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

9. सिवानी के वार्ड नंबर 11 निवासी 58 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना की वजह से मौत हो गई। उसके फेफड़ों में कुछ समस्या बनी हुई थी। 23 अप्रैल को उसे फतेहाबाद के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। 25 अप्रैल को उसे किसी दूसरे अस्पताल में ले जया गया, 26 अप्रैल की रात को उसकी मौत हो गई। उसे तेज बुखार आया हुआ था। उसके शरीर में ऑक्सीजन लेवल भी काफी गिर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed