फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   night, domination, police, 1298, vehchel, chek,

पुलिस ने जांचे 1298 वाहन, 67 के काटे चालान

Sun, 09 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
night, domination, police, 1298, vehchel, chek,
वाहन के कागजों की जांच करती पुलिस।
जिले की 80 फीसदी पुलिस फोर्स रात को सड़क पर उतरी और नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। छह घंटे के अभियान के दौरान 1298 वाहनों की जांच कर 67 के चालान काटे। आठ वाहन इंपाउंड भी किए गए। इस दौरान पुलिस ने 315 सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस ने शनिवार रात को स्पेशल नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक चला। जिला के सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज ने अपने-अपने क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच अभियान चलाया। सभी उप पुलिस अधीक्षक व प्रबंधक, चौकी इंचार्ज ने होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने 315 सार्वजनिक स्थानों की जांच की। साथ ही 1298 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की गई। 48 संदिग्ध व्यक्तियों के स्टेजर रोल काटे गए। अभियान के दौरान बिना परमिट शराब बेचते 17 लोगों को काबू किया गया। जिनके कब्जे से 169 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा दो व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा गया जिनसे 33 सौ रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

फोटो 05, 05ए
-------
तीन ओवर लोड वाहन काबू
अभियान के तहत रात को शहर थाना पुलिस ने तीन ओवरलोड वाहनों को जब्त किया। पुलिस ने वाहन चालक बलवान निवासी शीशवाला, प्रवीन निवासी बास, रामकुमार निवासी दिनोद को गिरफ्तार किया। तीनों वाहनों के चालकों के खिलाफ पीपीडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि किसी भी वाहन को ओवरलोड नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed