फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New voters will have an important role in the city government

शहर की सरकार में होगा नए वोटर्स का अहम किरदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
New voters will have an important role in the city government
रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद चुनावों की रणभेरी बज चुकी है और इसी के साथ प्रत्याशियों की धड़कने भी बढ़ गई हैं। कोई पार्टी सिंबल पर चुनाव की तैयारी में जुटा है तो कोई निर्दलीय अपना भाग्य आजमाने को आतूर है। इस बार सबसे अहम किरदार निभाएंगे 50 फीसदी नए मतदाता। पिछले चुनाव में शहर की बाहरी कॉलोनियों के काफी मतदाता मतदान से वंचित रह गए थे। इस बार 35 कॉलोनियों के लोगों को मत के प्रयोग का अधिकार मिला है। जिसमें करीब 30 हजार मतदाता इस बार चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। भिवानी शहर के एक लाख 46 हजार मतदाता नप चेयरपर्सन की कुर्सी में निर्णायक भूमिका भी निभाएंगे। इतना ही नहीं चुनावी घोषणा के साथ 29 दिन का काउंनडाउन भी शुरू हो गया है। एक-एक दिन जैसे जैसे घटेगा, उसी के साथ चुनावी सरगर्मियां भी तेज होती चली जाएंगी। अक्तूबर में ही शहर की नई वार्डबंदी के बाद हदें बढ़ गई हैं। शहरी दायरा बढ़ा और नए आरक्षित वार्डों की घोषणा भी हो चुकी। नई वार्डबंदी और नए आरक्षित वार्डों से भी दिग्गजों का समीकरण बिगड़ेगा वहीं नए 50 फीसदी नए युवा मतदाता भी पहली बार नगर परिषद की सरकार बनाने में अपना अहम योगदान देंगे।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद में पिछले काफी अर्से से घोटाले पर घोटाले सुर्खियां बने हैं। इसी बीच नप चुनावों की घोषणा ने चुनावी मैदान में कूद चुके प्रत्याशियों के लिए नया जोश भर दिया है। वहीं मतदाता भी घोटालों की वजह से अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं। हालांकि प्रत्याशी पार्टी सिंबल से लेकर निर्दलीय मैदान में उतरने को तैयार है। कई प्रत्याशी तो पिछले कई महीनों से कभी कभी चंडीगढ़ तो कभी पार्टी मुख्यालय तक दौड़ लगा टिकट पाने के लिए गोटियां फीट करने में जुटे हैं। नगर परिषद चुनाव के लिए 19 जून की तारीख निश्चित हो चुकी है वहीं 22 को मतदान के रुझान भी सबके सामने होंगे। भिवानी नगर परिषद में अब तक पांच महिलाएं चेयरपर्सन की कुर्सी पाने में कामयाब रही हैं, हालांकि कई महिलाओं को तो कुछ अर्से के लिए ही इस कुर्सी पर बैठने का सौभाग्य मिला है। मगर ये सभी महिलाएं नप के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। अब छठी महिला नप चेयरपर्सन चुनी जाएंगी। क्योंकि भिवानी नगर परिषद चेयरपर्सन का पद सामान्य महिला के लिए निर्धारित किया जा चुका है। इसी के साथ भिवानी नगर परिषद के 31 वार्डों में से करीब 33 फीसदी महिलाएं पार्षद भी चुनी जाएंगी।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी से जुड़े बाहरी कॉलोनियों के भी वोटर
नगर परिषद ने अक्तूबर 2021 में नई वार्डबंदी की घोषणा कर दी। इस वार्डबंदी के हिसाब से शहर में 35 से अधिक अनाधिकृत कॉलोनियों को भी शहरी दायरे में शामिल कर लिया गया है। शहर के हांसी रोड पर तिगड़ाना मोड़, रोहतक रोड के हुन्नामल प्याऊ क्षेत्र बैंक कॉलोनी एक्सटेंशन थ्री, कोंट रोड के डॉग फार्म, तोशाम बाईपास के उत्तम नगर कॉलोनी को भी नई वार्ड बंदी के बाद शहरी दायरे में शामिल किया गया है। इन कॉलोनियों में करीब 80 हजार से अधिक लोगों की आबादी है। जबकि वोटरों की बात करें तो करीब 25 से 30 हजार नए वोटर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके सिर सज चुका है नप की कुर्सी का ताज
भिवानी नगर परिषद में अब तक कई ऐसे चेहरे रहे हैं, जिनके सिर पर नप कुर्सी का ताज सज चुका है। इनमें भीम सिंह, रमेश मस्ता, किशन वर्मा, मंजू वर्मा, पतास कौर, पूनम सांगवान, मीना अरोड़ा, सेवा देवी ढिल्लो, विजय पंचगांवा, भवानी प्रताप, नंदलाल चावला, रणसिंह यादव के अलावा उप प्रधान मामनचंद व पार्षद सुदामा को भी कार्यवाहक चेयरमैन बनाया जा चुका है।
सभी पार्टियों के नेताओं का रहा कब्जा
नगर परिषद में इनेलो, कांग्रेस के समर्थकों का कब्जा रह चुका है। पहली बार रणसिंह के आने के बाद भाजपा खेमें में ये जीत दर्ज हुई थी। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी भी चेयरमैन बन चुके हैं। इस बार आप पार्टी भी अपने दावेदारी में जुटी है।
ये हैं शहर के वार्ड आरक्षित
वार्ड एक और दो सामान्य उम्मीदवार के लिए है। वार्ड तीन एससी महिला आरक्षित है। जबकि चार, पांच सामान्य और वार्ड छह सामान्य वर्ग महिला, वार्ड सात सामान्य वर्ग, आठ, नौ, 10 सामान्य महिला, 11 सामान्य वर्ग व 12 महिला सामान्य वर्ग, वार्ड 13 एससी महिला, वार्ड 14 एससी वर्ग, वार्ड 15 सामान्य वर्ग महिला, वार्ड 16 बीसी वर्ग, वार्ड 17 सामान्य वर्ग, वार्ड 18 सामान्य महिला, वार्ड 19 एससी, वार्ड 20 सामान्य वर्ग, वार्ड 21 सामान्य महिला, वार्ड 22 सामान्य वर्ग, वार्ड 23 एससी आरक्षित, वार्ड 27,28,29,30, 31 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

सरकार ने शहरी निकाय के चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया है। नगर परिषद में मतदाता सूची अपडेट हो चुकी है। चुनावी तय कार्यक्रम के अनुसार ही आगामी कदम उठाए जाएंगे।
-संदीप अग्रवाल, एसडीएम भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed