{"_id":"6864359d7204a854e50c2b2b","slug":"new-trick-of-cyber-fraud-whatsapp-of-many-people-hacked-through-a-link-sent-in-the-name-of-state-bank-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-136257-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर फ्रॉड का नया हथकंडा: स्टेट बैंक के नाम से भेजे गए लिंक से कई लोगों के व्हाट्सएप हैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर फ्रॉड का नया हथकंडा: स्टेट बैंक के नाम से भेजे गए लिंक से कई लोगों के व्हाट्सएप हैक
Wed, 02 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
लोहारू। साइबर अपराधी लगातार आमजन को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला लोहारू का है, जहां मंगलवार को स्टेट बैंक के नाम से भेजे गए एक फर्जी लिंक को क्लिक करने पर कई लोगों का व्हाट्सएप घंटों के लिए हैक हो गया। इस लिंक को शहर के कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किया गया था, जिसे कई लोगों ने असली समझकर खोल दिया।
शहर निवासी मुकेश शर्मा भी इस ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी बैंक के कस्टमर सर्विस से केवाईसी को लेकर बातचीत हुई थी, जिसके बाद उन्हें व्हाट्सएप पर स्टेट बैंक के नाम से एक लिंक प्राप्त हुआ। जैसे ही उन्होंने उस लिंक को क्लिक किया, उनका व्हाट्सएप बंद हो गया और कुछ ही देर में उनके नंबर से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में संदिग्ध एपीके फाइल्स शेयर होने लगीं।
हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ग्रुपों में सक्रिय हुई और लोगों से तुरंत ऐसे किसी भी लिंक को न खोलने की अपील की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद मुकेश शर्मा का व्हाट्सएप पुनः चालू हो पाया।
विज्ञापन
लोहारू थाना प्रभारी अशोक कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करें, चाहे वह किसी विश्वसनीय संस्था के नाम से ही क्यों न भेजा गया हो। उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा के लिए सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है।