फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New road construction started on 709E.

बस स्टैंड के पास खस्ताहाल सड़क को उखाड़कर नए सिरे से बनाने का कार्य शुरू

Wed, 06 May 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
New road construction started on 709E.
नये बस स्टैंड से मिनी बाईपास क्षेत्र तक उखाड़ी गई सड़क की ऊपरी सतह। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नेशनल हाईवे 709ई के दायरे में आने वाले नये बस स्टैंड से मिनी बाईपास तक करीब 100 मीटर की सड़क को उखाड़कर नया बनाने का कार्य शुरू हो गया है। इस हिस्से में काफी गड्ढे बने हुए थे। इसी वजह से एनएचएआई ने इस सड़क के पूरे हिस्से को ही फिर से बनाने की तैयारी की है। मंगलवार को जेसीबी ने नया बस स्टैंड से लेकर मिनी बाईपास तक डिवाइडर के एक तरफ की सड़क की ऊपरी परत को उखाड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नौ महीनों से नेशनल हाईवे 709ई के अंतर्गत आने वाली इस सड़क की हालत काफी खस्ता बनी हुई थी। नेशनल हाईवे 709ई के अंतर्गत आने वाली सड़कका करीब पांच किलोमीटर का दायरा शहरी आबादी से होकर गुजरता है। इसमें रोहतक रोड के नया बस स्टैंड से लेकर अग्रसेन चौक, दादरी गेट, हनुमान ढाणी, हालुवास गेट सरकुलर रोड होते हुए लोहारू रोड रेलवे ओवर ब्रिज का क्षेत्र शामिल है। करीब पांच किलोमीटर की इस सड़क की हालत पिछले काफी सालों से खस्ता हो चुकी थी। इसी वजह से एनएचएआई ने इस सडक़ की सुध लेते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये के बजट से इसकी रिपेयरिंग का काम शुरू कराया था। 2019 में इस सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ, लेकिन इसी बीच एनजीटी के आदेशों पर पर्यावरण प्रदूषण को लेकर कंपनी ने काम बीच में ही रोक दिया था। इस मामले को लेकर कई जनसंगठनों ने भूख हड़ताल और अनिश्चित कालीन धरना भी दिया था। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों व एनएचएआई अधिकारियों ने सड़क निर्माण जल्द कराने की बात कही थी। कुछ महीने पहले ही सड़क का कुछ हिस्सा भी बनाया गया था, लेकिन उसमें भी निर्माण में अनियमितता को लेकर काफी बातें सामने आई और फिर काम रोक दिया गया।
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया गया है, जहां पर सड़क ज्यादा खराब हैं। वहां पर पहले बनी सड़क को उखाड़कर फिर से तैयार कराया जाएगा। - आरएस सहरावत, एसडीओ, नेशनल हाईवे बीएंडआर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed