फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   New manhole will be built on 27 feet deep sewer line, budget of Rs 7 lakh approved

Bhiwani News: 27 फीट गहरी सीवर लाइन पर बनेगा नया मैनहोल, सात लाख रुपये का बजट मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
New manhole will be built on 27 feet deep sewer line, budget of Rs 7 lakh approved
दिनोद गेट के समीप  पेट्रोल पंप के सामने सर्कुलर रोड पर लगाया गया बोरवेल।
भिवानी। दिनोद रोड स्थित वैश्य मॉडल स्कूल और गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने सर्कुलर रोड पर करीब 27 फीट गहरी मुख्य सीवर लाइन पर अब नया सीवर मैनहोल बनाया जाएगा। इस कार्य पर सात लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले भूमिगत जलस्तर नीचे लाने के लिए दो बोरवेल चालू किए हैं।
विज्ञापन

मैनहोल निर्माण के दौरान सुरक्षा कारणों से दिनोद गेट से देवसर चुंगी की ओर जाने वाला मार्ग 15 दिन तक वन-वे रहेगा। सड़क की खोदाई और ट्रैफिक ब्लॉक के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पीडब्ल्यूडी और पुलिस से अनुमति प्राप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब पांच साल से दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने सर्कुलर रोड का यही हिस्सा बार-बार धंस रहा है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार शहर की मुख्य सीवर लाइन सर्कुलर रोड के नीचे से गुजरती है और देवसर चुंगी के मुख्य डिस्पोजल तक जाती है। यह सीवर लाइन करीब 27 फीट गहराई में स्थित है। इसका एक मैनहोल क्षतिग्रस्त हो चुका था जिसकी वजह से मुख्य डिस्पोजल तक गंदे पानी की निकासी बाधित थी। फिलहाल विभाग ने क्षतिग्रस्त मैनहोल के नवनिर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। एजेंसी ने भूमिगत जलस्तर नीचे लाने के लिए दो सबमर्सिबल पंप लगाए हैं। इसके बाद गहरी खुदाई कर सीवर मैनहोल का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पखवाड़ा वन-वे रहेगा दिनोद गेट से देवसर चुंगी मार्ग
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सड़क कटाई और मार्ग बंद रखने के लिए पीडब्ल्यूडी व पुलिस विभाग से अनुमति ले ली है। इसके तहत दिनोद गेट से देवसर चुंगी की ओर जाने वाला एक तरफ का रास्ता बंद रहेगा। करीब 15 दिन तक मार्ग वन-वे रहेगा और ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इस अवधि में क्षतिग्रस्त मैनहोल की जगह नया सीवर मैनहोल बनाया जाएगा।

घंटाघर चौक के समीप भी धंस रहा सर्कुलर रोड
जिला नागरिक अस्पताल की दीवार के पास घंटाघर शनि मंदिर के सामने भी सर्कुलर रोड बार-बार धंस रहा है। यहां भी मुख्य सीवर लाइन क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। पिछले पांच साल से पीडब्ल्यूडी इस सड़क को बार-बार दुरुस्त कराता आ रहा है लेकिन गहरी सीवर लाइन की अभी तक जांच नहीं कराई गई है। धंसी सड़क से वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।



दिनोद गेट पेट्रोल पंप के सामने मुख्य लाइन का सीवर मैनहोल क्षतिग्रस्त है। सीवर मैनहोल का करीब सात लाख रुपये के बजट से नवनिर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। 15 दिनों तक रास्ता वन-वे रहेगा। इसके लिए संबंधित विभागों से अनुमति ली जा चुकी है। मुख्य लाइन के इस हिस्से में सफाई भी नहीं हो पाई थी। मैनहोल बनने के बाद सीवर लाइन की सफाई कराई जाएगी ताकि देवसर चुंगी मुख्य डिस्पोजल तक गंदे पानी की निकासी में कोई बाधा न रहे। - आशीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed