{"_id":"68ae0c0dae94ac83790bb2c8","slug":"new-machines-will-be-purchased-for-rs-45-crore-for-sewer-cleaning-in-urban-areas-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138723-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहरी क्षेत्र में सीवर सफाई के लिए साढ़े चार करोड़ से खरीदी जाएंगी नई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहरी क्षेत्र में सीवर सफाई के लिए साढ़े चार करोड़ से खरीदी जाएंगी नई मशीनें
Wed, 27 Aug 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बीटीएम चौक के समीप सीवर की सफाई करती सुपर सकर मशीन।
भिवानी। अब साढ़े चार करोड़ रुपये के बजट से शहरी क्षेत्र में सीवर लाइन की सफाई के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नई सुपर सकर मशीनों की खरीद कराएगा। विभाग के पास पहले से मौजूद दो सुपर सकर मशीनें अब 15 साल की मियाद पूरी कर चुकी हैं जिन्हें जल्द ही कंडम घोषित कर दिया जाएगा। इसके साथ ही दादरी रोड स्थित सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए मुख्यालय ने 78 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है जिसके बाद इसका रखरखाव जल्द टेंडर प्रक्रिया के जरिए कराया जाएगा।
शहर में विधायक की अनुशंसा पर चार नई छोटी सीवर लाइनों के मसौदों को भी मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। इन लाइनों पर करीब 35 लाख रुपये का बजट खर्च होगा और ये शहर की दुर्गा कॉलोनी, बजरंग बली कॉलोनी, डाबर कॉलोनी और शिवनगर कॉलोनी क्षेत्रों में डाली जाएंगी।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पास मुख्य सीवर लाइन की सफाई के लिए दो सुपर शकर मशीनें हैं जिन्हें मुख्यालय से करीब 15 साल पहले भेजा गया था। एनसीआर क्षेत्र में इन मशीनों की मियाद पूरी हो चुकी है जिसके बाद इनकी जगह नई सुपर सकर मशीनों की खरीद कराई जाएगी। विभाग साढ़े चार करोड़ रुपये के बजट से दो बड़ी और एक छोटी सुपर सकर मशीन खरीदेगा। मुख्य सीवर लाइन में बड़ी रुकावट दूर कराने के लिए विभाग अनुबंध आधार पर हैवी सुपर शकर मशीनें दिल्ली से मंगवाता है। इन मशीनों की जरूरत तब महसूस होती है जब मुख्य सीवर लाइन की रुकावट दूर करने और उसकी अंदरूनी जांच करनी होती है। हाल ही में दिनोद गेट और हालुवास गेट क्षेत्र में भी हैवी सुपर सकर मशीनों से मुख्य सीवर लाइनों की मरम्मत कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
एक साल के लिए एसटीपी का ठेकेदार करेगा रखरखाव
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का दादरी रोड पर सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट बना हुआ है, जिसका संचालन ठेके पर कराया जाता है जबकि इसका रखरखाव विभाग करता है। मुख्यालय ने एक साल के लिए एसटीपी संचालन के लिए 78 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। इसके बाद विभाग इसके टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने में जुटा है। शहर के मुख्य डिस्पोजल देवसर चुंगी से शहर का गंदा पानी एसटीपी के जरिए भिवानी-घग्गर ड्रेन में डाला जा रहा है, जिसका क्षेत्र के किसान अपनी फसलों में सिंचाई के लिए भी उपयोग कर रहे हैं।
शहर के इन हिस्सों में डाली जाएगी नई सीवर लाइनें
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि विधायक घनश्याम सर्राफ की अनुशंसा पर मुख्यालय ने चार छोटी सीवर लाइनों को मंजूरी दी है। इन पर करीब 35 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। ये लाइनें 840 मीटर लंबी होंगी और शहर की दुर्गा कॉलोनी, बजरंग बली कॉलोनी, डाबर कॉलोनी व शिवनगर कॉलोनी क्षेत्रों में डाली जाएंगी। इन इलाकों में दो तरह की सीवर लाइनें डाली जाएंगी, जिनकी डीएनआईटी (विस्तृत निविदा आमंत्रण सूचना) पहले ही भेजी जा चुकी है। जल्द ही टेंडर कर बारिश के बाद इनका काम शुरू कराया जाएगा।
डेढ़ साल से भुगत रहे थे पेयजल आपूर्ति में गंदे पानी की परेशानी, अब हुआ समाधान
शहर के जगत कॉलोनी में थोड़ी सी जगह पर लीकेज के कारण पिछले डेढ़ साल से लोग दूषित पानी की आपूर्ति की समस्या झेल रहे थे जिसका अब स्थायी समाधान हो गया है। विभाग के अधिकारियों ने बिजली खंभों को क्रेन के सहारे थामकर स्थानीय लोगों के विरोध को शांत किया और खुदाई कर लाइनों की जांच कराई। इस दौरान कुछ हिस्सों में लीकेज की समस्या पाई गई जिसे नया पाइप डालकर दुरुस्त किया गया। अब जगत कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है और ठप सीवर समस्या का भी कुछ हद तक समाधान हुआ है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पास सुपर सकर मशीनों को 15 साल होने जा रहे हैं। जल्द ही इन मशीनों को कंडम घोषित कर दिया जाएगा। इनकी जगह करीब साढ़े चार करोड़ रुपये के बजट से तीन नई सुपर सकर मशीनों की खरीद होगी, जिसमें दो बड़ी और एक छोटी मशीन शामिल है। बड़ी सीवर लाइनों के साथ शहर की तंग गलियों में छोटी सीवर लाइनों की सफाई भी आसानी से हो पाएगी। इसके अलावा चार नई सीवर लाइनों के डालने का काम भी जल्द कराया जाएगा, जिसकी मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। -सुनील कुमार रंगा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी