फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   new grain market bhiwani

सरसों में 17 फीसदी नमी, बिक्री के लिए करना होगा इंतजार

Thu, 16 Apr 2020 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
new grain market bhiwani
भिवानी की नई अनाज मंडी में सरसों की झराई करते मजदूर। - फोटो : Bhiwani
सरसों की सरकारी खरीद में वीरवार को दूसरे दिन भी मंडी पहुंचे किसान परेशान हुए। मंडी में अपनी सरसों फसल लेकर आए किसानों ने जब गेट पास लेकर मंडी में अपनी फसल नीचे उतारी तो उसमें मशीन से जांच में 17 फीसदी तक नमी दर्ज की गई। जबकि सरकारी खरीद में फसल के अंदर अधिकतम आठ फीसदी नमी ही निर्धारित की गई है। अधिकांश किसानों को खरीद एजेंसी के अधिकारियों ने अपनी फसल सुखाने के निर्देश दिए। ये किसान मंडी में ही फसल सुखाने में जुटे थे। पहले दिन भिवानी मंडी में सरसों की कोई खरीद नहीं हुई थी। जबकि दूसरे दिन 2800 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। इसमें अनाज मंडी में 2200 क्विंटल और चारा मंडी में 600 क्विंटल की खरीद हुई।
विज्ञापन

भिवानी की मुख्य अनाज मंडी सहित चारा मंडी में किसानों की सरसों खरीद की जा रही है। भिवानी नई अनाज मंडी में वीरवार को निमड़ीवाली, उमरावत, देवसर, राजपुरा, भिवानी लोहड़, भिवानी जोनपाल क्षेत्र सहित धिराना के किसानों की सरकारी खरीद निर्धारित की गई। इसी तरह लोहारू रोड की चारा मंडी में तिगड़ाना, तिगड़ी, प्रेमनगर, मंढाणा, हालुवास, ढाणा लाडनपुर, ढाणानरसान, प्रहलादगढ़, बापोड़ा व कोहाड़ के किसानों की सरसों खरीद हुई। मंडी में आए अधिकांश किसानों की सरसों में अधिकतम 17 फीसदी नमी पाई गई। ऐसे किसानों को अब खरीद के लिए मंडी में ही भूखे प्यासे इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

भराई के बाद सिलाई के लिए लेबर का इंतजार
मंडी में कट्टों की भराई तो कर दी गई, लेकिन सिलाई के लिए मजदूरों का इंतजार करना पड़ा। वीरवार को सैकड़ों कट्टे भराई के बाद सिलाई के लिए रखे हुए थे। आढ़ति जैसे तैसे खरीद के बाद झराई और तुलाई तो करा रहे हैं। लेकिन सिलाई और उठान को लेकर इंतजाम में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारा मंडी में दूसरे दिन करीब 2800 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। अधिकांश किसानों की फसल में अधिक नमी थी, इसलिए उन्हें फसल सुखाने की हिदायतें दी गई हैं। सरकार द्वारा सरसों में केवल आठ फीसदी तक नमी होने पर ही खरीद के निर्देश हैं।
- अमित नैन, इंचार्ज चारा मंडी खरीद केंद्र भिवानी।
बहल अनाज मंडी में खरीदा 674 क्विंटल सरसों
तीन दिन तक आढ़तियों व खरीद एजेंसियों के बीच चले लगातार गतिरोध के बाद वीरवार को सरसों की खरीद शुरू हुई। पहले दिन बहल अनाज मंडी में 23 किसानों की 674 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। पहले दिन 50 किसानों को टोकन जारी किए गए जिसमें से 23 किसान फसल बेचने के लिए आए।
अनाज मंडी में मार्केट कमेटी सचिव अनिल कुमार, हैफेड परचेजर ऋषिकेष, सरपंच गजानंद अग्रवाल, मार्केट कमेटी चेयरमैन सुशील केडिया ने विधिवत रूप से खरीद प्रक्रिया की शुरूआत की। बहल अनाज मंडी के अधीन आने वाली मिठी, सिधनवा गांव के खरीद केन्द्रों पर भी 1070 क्विंटल सरसों की खरीद हुई। इसमें सिधनवा केंद्र पर 520 क्विंटल तथा 550 क्विंटल बृहस्पतिवार को हुई खरीद प्रक्रिया को नैफेड एजेंसी के लिए हैफेड एजेंसी ने पूरी की है। बहल मंडी के अधीन कुल सरसों की खरीद हुई।
वेयर हाउस की खरीद पर अभी भी संशय बरकरार
बहल मंडी के अलावा मिठी, सिधनवा, पाजू, बिधनोई, चैहड़ कलां, ओबरा, कासनी खुर्द गांव में खरीद केन्द्र बनाए गए है। इनमें से बिधनोई, पाजू, ओबरा गांव में हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन द्वारा खरीद की जानी है। लेकिन, अभी तक हैफेड और वेयर हाउस के बीच खरीद प्रक्रिया का तालमेल पूरा नहीं होने के कारण तीनों केन्द्रों पर खरीद नहीं हो पाई है।

सामुदायिक दूरी के बिना तोशाम में खरीदी 2779 क्विंटल सरसों
अनाज मंडी में 2779 क्विंटल सरसों खरीदी गई। सामुदायिक दूरी का कोई ध्यान नहीं रखा गया। किसी किसान की थर्मल स्कैनिंग नहीं की गई। ईश्रवाल में 1360 क्विंटल, मिरान में 1205 क्विंटल की खरीद की गई। तोशाम अनाज मंडी में सरसों खरीद के दूसरे दिन सरसों की खरीद सुचारु रूप से की गई। तोशाम अनाज मंडी में करीब 50 किसानों की सरसों की खरीद की गई। मंडी में एक कर्मचारी स्कैनर लिए हुए बैठा था लेकिन वहीं किसी भी किसान का तापमान नहीं जांच रहा था। सामुदायिक दूरी की कोई व्यवस्था नहीं थी। गेट पास के लिए मुख्य गेट पर भीड़ लगी थी। जिन किसानों की लिस्ट चस्पाई थी, वे भी परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed