{"_id":"66e3464215ada212310ad7e4","slug":"new-faces-in-bhiwani-district-can-change-the-victory-equations-of-veterans-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-122991-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी जिले में नए चेहरों से बदल सकते हैं दिग्गजों की जीत के समीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी जिले में नए चेहरों से बदल सकते हैं दिग्गजों की जीत के समीकरण
Fri, 13 Sep 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। विधानसभा चुनावों में नामांकन की अवधि समाप्त होने के बाद चुनावी खुमार भी अब परवान चढ़ने लगा है। अब नए चेहरों के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनावी दंगल में उतरे दिग्गजों के पसीने छूड़ाएंगे। भिवानी में इस बार राष्ट्रीय दलों ने नए चेहरों पर दाव खेला है।
इससे दिग्गजों की जीत का समीकरण भी बदल सकते हैं। हालांकि बवानीखेड़ा क्षेत्र से कांग्रेस से बगावत करने वाले दो दिग्गज भी निर्दलीय चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं, जिसमें पूर्व विधायक रामकिशन फौजी और समाजसेवी मास्टर सतबीर रतेरा का नाम शामिल है। इसी तरह भिवानी से भी कांग्रेस से बगावती तेवर अपनाने वाले अभिजीत लाल सिंह ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भिवानी से अपनी ताल ठोक दी है।
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बड़ी पार्टियों के चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की तस्वीर अब साफ हो चली है। हालांकि शुक्रवार को नामांकन वापसी का दिन है, लेकिन जिन उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी की है, उनमें नाम वापसी की उम्मीद कम ही है। संवाद
विज्ञापन
सर्राफ के सामने कांग्रेस और सीपीएम ने ओमप्रकाश उतारा
भिवानी विधानसभा में भाजपा से घनश्याम सर्राफ पांचवीं बार लगातार चुनावी मैदान में कूद चुके हैं। अब यहां से उनके मुकाबले कांग्रेस और सीपीएम ने साझा उम्मीदवार कामरेड ओमप्रकाश को उतारा है। वहीं भिवानी में आम आदमी पार्टी की इंदु शर्मा भी चुनावी दंगल में डट खड़ी हो गई हैं। ऐसे में कांग्रेस से अलग हुए अभिजीत लालसिंह ने भी निर्दलीय चुनावी ताल ठोककर कड़ी टक्कर देने की तैयारी की है। हालांकि अभी तक के समीकरणों के लिहाज से भाजपा की यहां सेफ सीट मानी जा रही है।
बवानीखेड़ा में निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं खेल
बवानीखेड़ा में इस बार मामला काफी दिलचस्प बना है। यहां से राज्यमंत्री रहे बिशंबर वाल्मीकि की टिकट कटने के बाद से ही उथल-पुथल मची है। वहीं कांग्रेस में भी टिकट को लेकर घमासान के बाद अब नेताओं की बगावत खुलकर सामने आ गई है। यहां से पूर्व विधायक रामकिशन फौजी और मास्टर सतबीर रतेरा ने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में कूद गए हैं। हालांकि भाजपा का कपूर सिंह वाल्मीकि विधायक चुनाव में बिलकुल नया चेहरा है। इसी तरह यहां कांग्रेस के प्रदीप नरवाल भी नया चेहरा है। बवानीखेड़ा में भाजपा बनाम कांग्रेस के इस चुनाव में निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज खेल बिगाड़ सकते हैं। क्योंकि दोनों ही नेता यहां काफी सक्रियता से काम कर रहे हैं।
तोशाम में बंसीलाल परिवार ही आमने-सामने
तोशाम पहले से ही बंसीलाल परिवार की वजह से हॉट सीट बनी है। यहां पर भी चचेरे भाई बहन आमने सामने हैं। जबकि भाजपा से बगावत करने वाले पूर्व विधायक शशिरंजन परमार अब निर्दलीय उम्मीदवार हैं। यहां से भी अब दिग्गजों को अपनी साख बचाने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ेगा।
लोहारू में फरटिया के आने के बाद आसान नहीं होगी दलाल की राह
लोहारू विधानसभा में अब कांग्रेस का मजबूत उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे यहां से वित्तमंत्री बने जयप्रकाश दलाल को भी अब अपनी सीट बचाने के लिए काफी जीतोड़ मेहनत करनी पड़ सकती है। कांग्रेस के राजबीर फरटिया यहां के सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाते हैं, जबकि हुड्डा गुट में भी उसकी अच्छी पैठ हैं। पिछले पांच सालों के दौरान राजबीर फरटिया का इलाके में कद काफी बढ़ा है वहीं कृषि मंत्री के बाद वित्तमंत्री बने जयप्रकाश दलाल ने भी इलाके में विकास कार्यों की बदौलत अब चुनाव में वोट हासिल करने का खाका तैयार कर लिया है। हालांकि जेपी दलाल की इस बार यहां से डगर आसान नहीं है। क्योंकि जाट आरक्षण और किसान आंदोलनों के दौरान भी इलाके के किसानों व खापों की काफी सक्रियता रही थी। अब भी ये चुनाव में काफी सक्रियता के साथ काम करेंगी।
ये है भिवानी जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य दलों के प्रत्याशियों की स्थिति
लोहारू विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी- पार्टी का नाम
राजबीर फरटिया- कांग्रेस
जयप्रकाश दलाल- भाजपा
अल्का आर्य- जेजेपी
भूप सिंह- इनेलो
गीता श्योराण- आम आदमी पार्टी
-- --
बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र
कपूर सिंह वाल्मीकि- भाजपा
प्रदीप नरवाल- कांग्रेस
गुड्डी लांग्यान- जेजेपी
रामकिशन फौजी- निर्दलीय
मास्टर सतबीर रतेरा- निर्दलीय
धर्मबीर कुंगड़- आम आदमी
-- -- -- -
तोशाम विधानसभा क्षेत्र
अनिरुद्ध चौधरी- कांग्रेस
श्रुति चौधरी- भाजपा
राजेश शर्मा- जेजेपी
शशिरंजन परमार- निर्दलीय
दलजीत तालू- आम आदमी पार्टी
ओमसिंह तंवर- बसपा
-- -- -- --
भिवानी विधानसभा क्षेत्र
घनश्याम सर्राफ- भाजपा
कामरेड ओमप्रकाश- कांग्रेस-सीपीएम
कर्मबीर यादव - इनेलो-बीएसपी
इंदु शर्मा- आम आदमी पार्टी
अभिजीत लालसिंह- निर्दलीय