{"_id":"68923cdaef4eac2dd509f213","slug":"nephew-killed-by-stabbing-uncle-critical-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-137793-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चाकू से वारकर भतीजे की हत्या, चाचा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चाकू से वारकर भतीजे की हत्या, चाचा गंभीर
Tue, 05 Aug 2025 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
भिवानी के नागरिक अस्पताल में भर्ती हमले में घायल नरेश। संवाद
भिवानी। पुराना बस स्टैंड स्थित क्राउन प्लाजा के पास सोमवार देर रात चाकू से वार कर वाल्मीकि मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय लक्की उर्फ विशाल की हत्या कर दी जबकि उसके चाचा 28 वर्षीय नरेश को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की शिकायत पर 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी परिवार के सदस्य बताते जा रहे हैं। वारदात के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बना है। वाल्मीकि मोहल्ले में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने मंगलवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
सिविल लाइन थाना पुलिस के अनुसार, जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन नरेश ने शिकायत दी है कि उसकी राजीव कॉलोनी चौक पर मीट शॉप है जबकि उसके भतीजे लक्की उर्फ विशाल का सुअर फार्म है। करीब एक माह पहले ही फोन पर परिवार के एक युवक के साथ गाली गलौज हुई थी। आरोपी शराब के नशे में था। इसी को लेकर उनकी रंजिश हो गई थी। इसी रंजिश में समझौता के लिए सोमवार रात करीब 10 बजे उन्हें फोन कर क्राउन प्लाजा के समीप बुलाया गया था।
जब वह और लक्की बाइक पर मीट शाप से क्राउन प्लाजा के पास पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ फिर से गाली गलौज शुरू कर दिया और फोन कर परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने अपनी बाइक से टक्कर मारकर उनकी बाइक को नीचे गिरा दिया। इसके बाद लक्की ने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे घेर कर पकड़ लिया और फिर चाकू से उसके गले व शरीर पर करीब छह से सात बार वार किया। लक्की ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उस हमलावरों ने पेट, घुटने व टकने पर कई बार चाकू से वार किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
एक माह पहले भी नरेश पर सूए से किया था हमला
घायल नरेश ने बताया कि आरोपियों ने फोन पर हुई गाली गलौज के बाद रंजिश के चलते उस पर करीब एक माह पहले बर्फ तोड़ने वाले सूए से भी हमला किया था। उस समय भी उसकी जान बच गई थी। आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। इसी रंजिश में दोनों पक्षों का समझौता कराने के लिए अजय ने सोमवार देर रात करीब दस बजे फोन कर उन्हें बुलाया था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मृतक के शरीर पर छह से सात बार हमले के निशान मिले
मृतक लक्की उर्फ विशाल के शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के शरीर पर छह से सात बार तेजधार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। लक्की ने खुद को बचाने के लिए तेजधार से हमले के बाद भी काफी दूर तक दौड़ लगाई लेकिन आरोपियों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद मौके पर भी काफी दूर तक खून बिखरा मिला।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पुरानी रंजिश के चलते लक्की उर्फ विशाल नामक युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या की गई है। इस हमले में घायल नरेश की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी है।
-देवेंद्र सिंह एसएचओ सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी।