फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Neetu was the best athlete in the college athlete meet

Bhiwani News: महाविद्यालय की एथलीट मीट में नीतू रहीं बेस्ट एथलीट

Sat, 08 Feb 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 08 Feb 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Neetu was the best athlete in the college athlete meet
खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ महाविद्यालय  स्टाफ सदस्य व अन्य। 
तोशाम। चौधरी बंसीलाल महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा नीतू बेस्ट एथलीट रहीं। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर छात्राओं के पारितोषिक वितरण समारोह में पूर्व प्राचार्य दलवीर गोदारा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मंजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्राध्यापक व खेल आयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दो सौ मीटर दौड़ में नीतू प्रथम, भावना द्वितीय व प्रार्थना तृतीया स्थान पर रही। लंबी कूद में नीतू प्रथम, शर्मिला द्वितीय व अंकित तृतीय रही। डिस्कश थ्रो में नीतू प्रथम, प्रार्थना द्वितीय व शर्मिला तृतीया, रिले रेस में प्रथम स्थान भावना की टीम ने, द्वितीय स्थान नीतू की टीम और तृतीय स्थान प्रार्थना की टीम ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में नीतू प्रथम, भावना द्वितीय और मुस्कान तृतीय, तीन हजार मीटर दौड़ में प्रार्थना प्रथम, उषा दूसरे और तृतीय स्थान पर मुस्कान रही। 15 सौ मीटर दौड़ में प्रार्थना प्रथम, मुस्कान द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। 8 सौ मीटर दौड़ में प्रार्थना प्रथम, मुस्कान द्वितीय और भावना तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 सौ मीटर दौड़ में प्रार्थना प्रथम, नीतू द्वितीय और भावना तृतीय रही। जैवलिन थ्रो में शर्मिला ने प्रथम स्थान, नीतू ने द्वितीय स्थान और रेनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में प्रथम स्थान नीतू, द्वितीय स्थान शर्मिला और तृतीय स्थान ज्योति ने प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ. राजेंद्र, डॉ. पवन कुमार, डॉ. सुरजीत, जयपाल शास्त्री, सुरेंद्र चहल, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. वीरेंद्र ख्यालिया, डॉ. विनोद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed