{"_id":"6a5a87dcb1f1cb858a0d873a","slug":"neetu-ghanghas-named-best-boxer-at-golden-belt-tournament-wins-gold-in-51kg-weight-category-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154025-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गोल्डन बेल्ट टूर्नामेंट में नीतू घणघस बनीं बेस्ट बॉक्सर, 51 किलो भार वर्ग में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गोल्डन बेल्ट टूर्नामेंट में नीतू घणघस बनीं बेस्ट बॉक्सर, 51 किलो भार वर्ग में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
नीतू घणघस
भिवानी। रोमानिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गोल्डन बेल्ट टूर्नामेंट में भारतीय मुक्केबाज नीतू घणघस ने 51 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के साथ बेस्ट बॉक्सर का खिताब भी अपने नाम किया। 10 से 17 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में रोमानिया की मुक्केबाज और फाइनल में अल्जीरिया की मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
गोल्डन गर्ल नीतू घणघस ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतकर उन्हें बेहद खुशी है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना है और इसके लिए वह लगातार कड़ी मेहनत कर रही हैं। नीतू की इस उपलब्धि पर उनके कोच द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जगदीश ने कहा कि नीतू ने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए इसी तरह पदक जीतती रहेंगी।
धनाना गांव की रहने वाली नीतू घणघस इससे पहले वर्ष 2023 में नई दिल्ली में आयोजित महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व चैंपियन बनी थीं। वर्ष 2022 के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया था। नीतू दो बार की युवा विश्व चैंपियन भी रह चुकी हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।