फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nautapa: Power sub stations start panting in 46.4 degree temperature, transformers are getting coolness from coolers.

नौतपा: 46.4 डिग्री तापमान में हांफने लगे पावर सब स्टेशन, कूलर से ट्रांसफार्मर पा रहे ठंडक

Wed, 29 May 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 29 May 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nautapa: Power sub stations start panting in 46.4 degree temperature, transformers are getting coolness from coolers.
भिवानी के 132 सब स्टेशन पर नौतपा में हांफ रहे ट्रांसफार्मर को ठंडक देने के लिए लगाया गया कूलर। 
भिवानी। नौतपा में गर्मी से हर कोई बेहाल है। भीषण गर्मी ने न केवल आम जनमानस व जीव जंतुओं के पसीने छूड़ा दिए हैं बल्कि बिजली आपूर्ति में पावर सब स्टेशन भी हांफने लगे हैं। इनके बिजली ट्रांसफार्मरों को ओवर हिटिंग से बचाने के लिए निगम अधिकारियों ने ट्रांसफार्मरों पर ही कूलर लगा दिए हैं ताकि उनका तापमान नियंत्रित किया जा सके। भिवानी सर्कल के भिवानी और चरखी दादरी जिला में रोजाना ही 98 लाख यूनिट से अधिक बिजली की खपत पहुंच गई है। इसकी वजह से पावर सब स्टेशनों पर बिजली उपकरणों पर भी भीषण गर्मी का संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन

भिवानी शहर के 132 केवी पुराना सब स्टेशन पर 10/16 एमवीए के अलावा 20/25 एमवीए और 40/50 एमवीए का बिजली ट्रांसफार्मर लगाया हुआ है। पुराना पावर सब स्टेशन से करीब सात से आठ शहरी फीडरों का संचालन हो रहा है। नौतपा में भीषण गर्मी के दौरान अचानक बढ़ी बिजली खपत से बिजली ट्रांसफार्मरों को भी ओवर हिटिंग का खतरा बना है। ऐसे में पावर सब स्टेशन के भारीभरकम इन ट्रांसफार्मरों को भी कूलर लगाकर ठंडा किया जा रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में अचानक बढ़े हुए लोड और तापमान ज्यादा होने की वजह से ट्रांसफार्मरों में भी ओवर हिटिंग होने से आग लगने का खतरा बना है। बापोड़ा के 220 केवी पावर सब स्टेशन पर 100 एमवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने की घटना भी हाल ही में सामने आई है। जिसके बाद निगम अधिकारी उपकरणों की सुरक्षा को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में दिनभर लगे बिजली कट, सरकारी कार्यालयों में भी प्रभावित हुआ कामकाज
बुधवार को दिनभर शहरी फीडरों पर बेतहाशा बिजली कट लगे। इसकी वजह से भीषण गर्मी में लोग गर्मी से बेहाल रहे वहीं लघु सचिवालय परिसर में बिजली गुल रहने से सरकारी कामकाज भी प्रभावित हुआ। हर घंटे में बिजली कट लोगों को झेलना पड़ा। कई क्षेत्रों में तो बिजली कटौती की वजह से पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। वहीं दिनभर बिजली कटौती की वजह से शहर के बाजारों में भी कामधंधा ठप ही रहा।

शाम को हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस
बुधवार शाम को दिनभर की तपिश झेल रहे लोगों को बूंदाबांदी से राहत की उम्मीद थी, लेकिन बूंदाबांदी के बाद धरती की तपन भी बाहर आने से उमस का माहौल बन गया। इसकी वजह से गर्मी ने लोगों को और अधिक बेचैन कर दिया। दिनभर अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री बना रहा जबकि मंगलवार को तापमान 48.1 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री से अधिक बना हुआ है।

भीषण गर्मी के दौरान अचानक ही तापमान ज्यादा बढ़ने लगा है। ऐसे में पावर सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मरों को कूलर लगाए गए हैं, ताकि इनके तापमान को नियंत्रित किया जा सके। लगातार गर्मी और बिजली की खपत की वजह से बिजली उपकरण भी गर्म हो रहे हैं। कूलर लगाए जाने से इनका तापमान और संचालन दोनों ही सही रहेगा।
-जेई बालकिशन, इंचार्ज 132केवी पुराना पावर हाउस भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article