फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   National player who went to Kitlana fair with his friend drowned in the pond

Bhiwani News: कितलाना मेले में दोस्त के साथ गया राष्ट्रीय खिलाड़ी तालाब में डूबा

Sun, 27 Jul 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 27 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
National player who went to Kitlana fair with his friend drowned in the pond
मृतक रविंद्र
भिवानी। गांव कितलाना में दोस्तों के साथ मेला देखने गया सेपक टकरा का राष्ट्रीय खिलाड़ी तालाब में डूब गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और तत्काल प्रभाव से जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रवींद्र गांव छोटा पैंतावास का रहने वाला था और 11वीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन

गांव छोटा पैंतावास निवासी 16 वर्षीय रवींद्र रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने दोस्तों के साथ कितलाना में मेला देखने के लिए गया था। मेला देखने के बाद वह तालाब में नहाने के लिए चला गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। उसके दोस्तों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने तालाब में डूबे रवींद्र को करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला और उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पड़ोस के गांव कितलाना में रवींद्र अपने दोस्तों के साथ मेला देखने रविवार सुबह 11 बजे घर से निकाला था। मेला स्थल के समीप ही तालाब बना है। दोस्तों के साथ रवींद्र तालाब में नहाने लगा। रवींद्र ने गहरे पानी में डूबने के दौरान हाथ पांव मारे तो वहां मौजूद ग्रामीणों को उसके डूबने का आभास हुआ। इसके बाद रवींद्र को गहरे पानी में काफी देर तक तलाशा लेकिन जब तक वह बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में रोते बिलखते रहे परिजन
हादसे की जानकारी मिलने के बाद रवींद्र के परिजन अस्पताल में पहुंचे। जब उन्हें यहा पता चला कि उनका बेटा अब नहीं रहा। इसके बाद अस्पताल परिसार में ही परिजन विलाप करने लगे। रवींद्र माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है जो भाई की मौत के बाद सदमे में है। तीज पर्व पर गांव के बेटे की इस तरह मौत से परिजन ही नहीं ग्रामीण भी दुखी हैं। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed