फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   National conference concludes at GDC College

Bhiwani News: जीडीसी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन

Sat, 12 Apr 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
National conference concludes at GDC College
बहल के जीडीएस महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते प्रो. संजीव कुमार। 
बहल। जीडीसी मेमोरियल महाविद्यालय में आयोजित बुनियादी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. जेपी यादव पूर्व कुलपति इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज का युग विज्ञान का है। रसायन, कंप्यूटर, पर्यावरण, अंतरिक्ष विज्ञान के साथ-साथ हमें अपने प्राचीन वैज्ञानिक ज्ञान और विचारधारा को भी आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने नासा, यूरेनियम, थोरियम, हाइड्रोजन मिशन, और फंडामेंटल रिसर्च जैसे क्षेत्रों में हो रहे वैश्विक अनुसंधानों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. संजीव कुमार डीन बायोटेक्नोलॉजी चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय मंच पर उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं है, यह मानव प्रवृत्ति और चिंतन की मूल प्रकृति है। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। सम्मेलन में 380 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें 100 से अधिक संकाय सदस्य, 120 से अधिक पीजी व यूजी शोध छात्र, तथा देशभर के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से शोधार्थियों ने अपने शोध-पत्र, पोस्टर प्रस्तुति एवं पीपीटी व्याख्यान प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति एवं सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुति पुरस्कारों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनुज शर्मा प्राचार्य, बीआरसीएम सीईटी, डॉ. सुनील शुक्ला प्राचार्य, बीआरसीएम लॉ कॉलेज, डॉ. संजय गौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed