फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Somebody built a house by beating government money and someone made relatives rich

भिवानी नगर परिषद घोटाला: सरकारी रुपये डकार किसी ने बनाया मकान तो किसी ने रिश्तेदारों को किया मालामाल

Sat, 26 Mar 2022 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2022 10:18 PM IST
सार

भिवानी नगर परिषद घोटाले के मामले में रोजाना कुछ न कुछ नया सामने आ रहा है। घोटाले की जांच में जुटी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। इस घोटाले में नप के तत्कालीन तीन कार्यकारी अधिकारियों के नाम भी आए हैं। 

विज्ञापन
Somebody built a house by beating government money and someone made relatives rich
रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Bhiwani

विस्तार

भिवानी में नगर परिषद में सामने आए करोड़ों के घोटाले में सरकारी राशि डकार किसी ने मकान बना लिया तो किसी ने रिश्तेदारों को मालामाल कर दिया। महंगे फोन, लग्जरी गाड़ियां खरीदकर भी अपने शौक पूरे किये। घोटाले की जांच में जुटी पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। इस घोटाले में नप के तत्कालीन तीन कार्यकारी अधिकारियों के नाम भी आए हैं। अब पुलिस जल्द ही मामले में कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन


नगर परिषद में सामने आया करोड़ों का घोटाला हर रोज गहराता जा रहा है और इसमें आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। खुलासों से हर कोई हैरान है। पुलिस मामले में अब तक चार आरोपियों बैंक मैनेजर नितेश, चिड़िपाल गली वासी नितिन, चरखी दादरी वासी अरुण और पानीपत वासी कपिल को गिरफ्तार कर चुकी है। बैंक मैनेजर को दो दफा रिमांड पर लेने के बाद जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


नितिन और अरुण चार दिन के रिमांड पर है, तो कपिल को दूसरी दफा दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड पर लिये तीनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। अब तक की जांच में सामने आया कि मामले में नप के अकाउंटेंट संजय बंसल का बड़ा रोल है और वह इस घोटाले के खुलासे के बाद से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी व्यापारी विनोद के भतीजे नितिन और बैंक मैनेजर दोस्त है, जिसके बाद इन्होंने सारा खेल खेला। इसमें नप के पदाधिकारी, तत्कालीन अधिकारी भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि करोड़ों रुपये हड़पकर किसी ने मकान बना लिया तो किसी ने महंगे फोन, कार खरीद ली। कुछ ने रिश्तेदारों को रुपया दिया।

साइबर कैफे संचालक पर भी हो सकती है कार्रवाई
घोटाले में सामने आया है कि सारे घोटाले को छिपाने के लिए नप के कई अकाउंट खोले गए। रिकार्ड पूरा दिखाने के लिए बैंक स्टेटमेंट के साथ भी छेड़छाड़ की गई। आरोपी बैंक मैनेजर हांसी रोड स्थित एक कैफे पर स्टेटमेंट से छेड़छाड़ करता था। इसमें कैफे संचालक भी शामिल है। ऐसे में कैफे संचालक भी कार्रवाई हो सकती है।

अवैध कब्जों और फर्जी रसीदों की शिकायतें एकत्रित करेगा संगठन
नगर परिषद में हुए घोटाले के विरोध में रविवार सुबह 10 बजे नेहरू पार्क में भिवानी बचाओ आंदोलन संगठन की ओर से शिकायत पत्र तैयार करने का कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें जिन शहर वासियों को अवैध कब्जों और फर्जी रसीदों की शिकायत देनी है, उनसे शिकायतें लेकर एक शिकायत पत्र तैयार किया जाएगा। भिवानी बचाओ आंदोलन के संयोजक सुशील वर्मा ने बताया कि जिसके साथ भी धोखा हुआ है या अवैध कब्जे हुए हैं, वे आकर शिकायत दें।

 

नप घोटाले की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ नाम बताये है, जिसके बाद उनकी पूरी जांच की जा रही है। जांच का सिलसिला जारी है और सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा। - अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed