{"_id":"6abff9595e35622f10052cf5","slug":"nani-dohita-died-in-accident-bhiwani-news-c-21-1-noi1022-964317-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में नानी-दोहिते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में नानी-दोहिते की मौत
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल की माइनर ओटी में घायल रश्मी को उपचार देती स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार नानी-दोहिते की मौत हो गई। ननद-भाभी सहित तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। कार सवार लोग राजस्थान के पिलानी में नरहड़ पीर के धोक लगाने के बाद घर लौट रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
डीएसपी लोहारू संजीव गौड़ ने बताया कि मंढाना निवासी सुलोचना (58), पुत्रवधू अंजली (35), बेटी रश्मि (32), उसका बेटा अर्णव (6) और दामाद कर्मबीर (45) नरहड़ पीर बाबा के धोक लगाने वीरवार को घर से निकले थे। वापसी में गांव पोहकरवास के पास उनकी कार की भिवानी की तरफ से लोहारू जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखचे उड़ गए।
ट्रक चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने कार में सवार पांचों घायलों को बाहर निकाला और जूई स्थित अस्पताल ले गए। यहां से उन्हें भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुलोचना और उनके दोहिते अर्णव को मृत घोषित कर दिया और अन्य तीनों प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे ने अंजली और उनकी ननद रश्मि को उम्रभर का दर्द दे दिया। अंजली ने अपनी सास, जबकि रश्मि ने अपनी मां और बेटे को खो दिया। दोनों ही गर्भवती हैं। सुलोचना दामाद कर्मबीर के साथ दोनों को नरहड़ पीर बाबा के दरबार में धोक लगवाने ले गई थीं।
डीएसपी लोहारू संजीव गौड़, जूई कलां पुलिस थाना एसएचओ अजय कुमार अस्पताल पहुंचे । सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि रश्मि, अंजली और कर्मबीर को रोहतक पीजीआई रेफर किया है।