{"_id":"65e9fdf077bad58f6202e288","slug":"name-plates-distributed-to-women-college-students-bhiwani-news-c-125-1-bwn1004-114287-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला महाविद्यालय की छात्राओं को नेम प्लेट वितरित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला महाविद्यालय की छात्राओं को नेम प्लेट वितरित की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। सर्व कल्याण मंच हरियाणा की ओर से बवानीखेड़ा के राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की छात्राओं को नेम प्लेट वितरित की गई। सर्व कल्याण मंच की ओर से किए गए संयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति रितु सिंह और पर्वतारोही अनीता कुंडू ने शिरकत की।
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति रितु सिंह ने कहा कि आज की महिलाएं किसी भी रूप में पुरुषों से कम नहीं है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनमें आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है। वह अपने आप को किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम न समझे। वहीं अनीता कुंडू ने कहा कि छोटी उम्र में पिता के गुजरने के बाद किस तरह से उन्होंने संघर्ष किया और आज संघर्ष के बलबूते पर ही वो इस मुकाम पर हैं। छात्राओं को आज सशक्त होने के लिए सबसे जरूरी आत्मविश्वास और आत्म बल है। यदि हमारे अंदर आत्मविश्वास है और हमने किसी लक्ष्य को प्राप्त करने की ठान ली है तो हम उसे लक्ष्य के लिए कठोर मेहनत करें। जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो तब तक आत्मविश्वास और आत्म बल से कार्य करते रहे।
विज्ञापन
सर्व कल्याण मंच के जिला सचिव भारत कौशिक ने कहा कि अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्व कल्याण मंच की ओर से हर घर बेटी के नाम मुहिम के तहत आज राजकीय महिला महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं को नेम प्लेट वितरित की गई है। हमारा उद्देश्य हर घर की बेटी को सशक्त बनाना और उसमें आत्मविश्वास पैदा करना है ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी हमारी बेटियां हिम्मत न हारे। कार्यक्रम के बाद पर्वतारोही अनीता कुंडू ने छात्राओं के घरों के आगे उनके नाम की नेम प्लेट भी लगाई। इस अवसर पर प्रोफेसर सुनील कुमार प्रोफेसर रमन कुमार, प्रोफेसर प्रवीण कुमार, सर्व कल्याण मंच सदस्य बजरंग कौशिक, संदीप रायका, सागर सचदेवा, पवन शर्मा शाहिद मौजूद थे।
विज्ञापन