फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   namberdar die, road accident, case file

सड़क हादसे में नंबरदार की मौत

Wed, 16 Sep 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
namberdar die, road accident, case file
सड़क हादसे में महताबदास की ढाणी निवासी नंबरदार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामला सोमवार रात करीब दस बजे का है।
विज्ञापन

महताबदास की ढाणी निवासी रविव्रत ने बताया कि वह ठेकेदार है। उसका बड़ा भाई 38 वर्षीय प्रियव्रत नंबरदारी करता था। सोमवार रात को वह अपनी बुलेट पर किसी काम के सिलसिले में गांव ईशरवाल की ओर गया था। जब वह ईशरवाल के नजदीक एक भोजनालय के समीप पहुंचा तो एक तेज रफ्तार बोलेेरो चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। चोटें अधिक होने के कारण प्रियव्रत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों की दी। मृतक दो बेटों 11 वर्षीय युगव्रत और 4 वर्षीय मुदुतव्रत का पिता था। तोशाम पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई रविव्रत के बयान पर बोलेरो के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed