{"_id":"6aad953a32ee1eee6f0f2772","slug":"naib-tehsildar-inspected-security-arrangements-at-the-senior-secondary-school-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-157258-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नायब तहसीलदार ने परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नायब तहसीलदार ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Sat, 19 Sep 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
तोशाम। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने गांव झांवरी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सुरक्षा, पेयजल और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन द्वारा आवंटित इस स्कूल में उन्होंने स्टाफ से 50 से अधिक सवाल पूछे।
निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील से लेकर पेयजल तक हर व्यवस्था की पड़ताल की गई। उन्होंने कंप्यूटर के उपयोग और लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों के प्रति छात्रों की रुचि भी जानी। विद्यालय प्रांगण में लगाए गए पेड़ों की संख्या और उनकी किस्मों की जानकारी भी ली गई। नायब तहसीलदार ने बच्चों से संवाद कर उन्हें कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मंजूरी के बाद अतिरिक्त उपायुक्तों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नई व्यवस्था सरकारी स्कूलों की सीधी निगरानी सुनिश्चित करती है।
निरीक्षण के मुख्य बिंदु
झांवरी के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 50 से अधिक सवालों की पड़ताल हुई। इसमें मिड-डे मील की गुणवत्ता, कच्चे राशन का रखरखाव और पेयजल व्यवस्था शामिल थी। पानी की टंकियों की सफाई, शौचालयों की स्थिति और परिसर की स्वच्छता भी जांची गई। स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर, टैबलेट का उपयोग, शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति और कक्षा संचालन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बलजीत सिंह, उर्मिला, मनेश, सुषमा, लक्ष्मी, विद्या, मंजीत सिंह, सरोज, राकेश और संपत उपस्थित रहे।