फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   nagr parishad, shopkeeper, demonstration

नप ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों ने किया विरोध

Tue, 12 Jan 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
nagr parishad, shopkeeper, demonstration
दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाते नगर परिषद कर्मचारी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद ने लंबे ब्रेक के बाद सोमवार को फिर शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान का दुकानदारों ने विरोध किया तो कर्मचारियों और दुकानदारों में तीखी नोक-झोंक हुई। दुकानदारों ने कुछ दुकानदारों का सामान जब्त न करने पर सवाल उठाए। नगर परिषद ने करीब 15 दुकानों का सामान जब्त किया। नप की कार्रवाई से बाजारों में हड़कंप मच गया। नप कर्मचारी दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी देकर लौटे। लेकिन नप टीम के जाते ही बाजारों में फिर से सामान सज गया।
विज्ञापन

घंटाघर से किरोड़ीमल मंदिर बिचला बाजार तक सड़क के दोनों और दुकानों के बाहर स्टॉल लगा रखी है। अभियान की शुरूआत घंटाघर चौक से हुई। यहां दुकानदारों ने अपने दुकानों को स्टॉल लगाकर 10 से 15 फीट तक बढ़ा रखा था। नप के अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना पाते ही घंटाघर से सराय चौपटा, शहर थाना तक के दुकानदार अलर्ट हो गए और अपना-अपना सामान अंदर करने में जुट गए। यहां के बाद नप कर्मचारियों ने हांसी गेट चौक पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानदारों को चेतावनी गई कि दोबारा अतिक्रमण किया तो चालान किया जाएगा। अभियान के दौरान नप से सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम के जाते ही फिर सजे बाजार
नप टीम के जाते ही घंटाघर से बिचला बाजार मार्ग पर कुछ समय बाद ही फिर से दुकानें सज गई। यही नहीं घंटाघर से हांसी गेट के बीच भी फुटपाथ पर दुकानें सजी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद के परिजनों की दुकान का नहीं उठाया सामान
दुकानदारों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि नप पार्षद के परिजनों की दुकान का सामान नहीं उठाया गया। जिस पर नप अधिकारियों ने बताया कि उनका भी सामान जब्त किया गया है। वहीं पार्षद के भाई ने आरोप लगाया कि उनका हद में था, बावजूद इसके एक सेनेटरी इंस्पेक्टर ने उसकी दुकान के बाहर रखी मेज को उल्टा फेंक दिया। मेज पर रखे सारे जूते भी फेंक दिए गए।
पीली पट्टी के अंदर, फिर भी सामान जब्त
पीली पट्टी को लेकर कर्मचारियों और दुकानदारों में फिर बहस हुई। दुकानदारों ने बताया कि उनका सामान पीली पट्टी के अंदर था। वहीं नप कर्मचारियों ने कहा कि पीली पट्टी के अंदर वाहन खड़े करने है जबकि दुकानदार नाले तक ही सामान रख सकते हैं।

वर्जन-
अतिक्रमण के कारण रास्ते काफी संकरे हो गए हैं, जिस कारण जाम लगता है। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने दोबारा अतिक्रमण किया तो चालान किया जाएगा।
- संजय कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed