फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nagar Vyapar Mandal launched voter awareness campaign

Bhiwani News: नगर व्यापार मंडल ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Sat, 28 Sep 2024 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 28 Sep 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Nagar Vyapar Mandal launched voter awareness campaign
​भिवानी के जैन चौक हालू बाजार में मतदान करने की शपथ लेते नगर व्यापार मंडल के प्रधान भानूप्रताप 
भिवानी। नगर व्यापार मंडल ने मतदान जागरूकता अभियान चलाया। जैन चौक हालु बाजार में आमजन और व्यापारियों को मतदान करने के लिए जागरूक करते हुए नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने कहा कि मतदान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं राष्ट्र के प्रति फर्ज भी बनता है। एक सही मतदान से हम सही राष्ट्र की तरफ कदम बढ़ाते हैं। इसलिए सोच समझकर सभी अपने मत का प्रयोग करें। इस अवसर पर नगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


प्रलोभन में न आकर अपने विवेक से मतदान करें नागरिक : उपायुक्त
भिवानी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि नागरिक अपने वोट का महत्व समझें। वोट देने के लिए किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं। प्रत्याशी या अन्य कोई भी व्यक्ति प्रचार-प्रसार में एक-दूसरे पर जाति, धर्म, संप्रदाय या व्यक्तिगत टिप्पणी न करें।
विज्ञापन


यदि कोई ऐसा करता है तो वह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा और संबंधित के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस नागरिक का वोट बन चुका है, वे चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अपने विवेक से करें। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा है कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाना है। ऐसे में जरूरी है कि नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति-प्रत्याशी अशोभनीय टिप्पणी या भाषा का प्रयोग न करें। इसके अलावा वोट हासिल करने के लिए जाति, धर्म, भाषा और संप्रदाय से संबंधित टिप्पणी न करें। यदि कोई ऐसा करता है तो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा और संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वोट हासिल करने के लिए जाति, धर्म, भाषा और संप्रदाय संबंधित शब्दों या भाषा का प्रयोग नहीं किया जा सकता। उपायुक्त ने जिला के प्रत्येक नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे जिला में चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें और लोकतंत्र के इस पवित्र पर्व में भागीदार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed