फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Nagar Panchayat Chairperson representative Bhavani Pratap and other employees listening to public problems in the open court in Vidya Nagar park.

Bhiwani News: नगर परिषद ने वार्ड चार में लगाया खुला दरबार, बिजली पोल और पानी की समस्या लेकर पहुंचे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Chairperson representative Bhavani Pratap and other employees listening to public problems in the open court in Vidya Nagar park.
विद्या नगर के पार्क में खुला दरबार में जनसमस्याएं सुनते नप चेयरपर्सन प्रतिनि​धि भवानी प्रताप व 
भिवानी। शनिवार को नगर परिषद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शहर के वार्ड चार के पार्क में खुला दरबार लगाया गया। खुले दरबार में वार्डवासियों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। इन समस्याओं में प्रमुख रूप से पीने के पानी की कमी, सीवर व्यवस्था, गलियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, और पार्कों के नवीनीकरण की मांगें शामिल थीं। नगर परिषद ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह और वार्ड पार्षद सुक्रम सन्नी सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में नगर परिषद के सभी संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान गुजरा वाला पार्क विद्या नगर में निर्माण कार्य की शुरुआत नारियल तोड़कर की गई। वार्ड के विद्या नगर मार्ग और कमला नगर क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि गुजरा वाला पार्क की दीवार से बिजली का ट्रांसफार्मर जुड़ा हुआ है जो किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकता है। इसे पास में लगे पोल पर शिफ्ट करने की मांग की गई। नागरिकों का कहना था कि इस संबंध में बिजली निगम को कई बार शिकायत दी गई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने यह भी मांग की कि गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाए, हनुमान मंदिर मार्ग स्थित गर्वदीप पार्क का नवीनीकरण किया जाए, लाइट व्यवस्था सुधारने के साथ-साथ पार्कों में मिट्टी डलवाने और झूलों की मरम्मत करने की मांग रखी। इस मौके पर मास्टर शेर सिंह, समे राम, नरसिंह पटवाटी, सूबेदार सिंह, भीम सिंह, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कमला नगर में पेयजल संकट

कमला नगर में पेयजल लाइन की भारी कमी है जिसके कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है और यह क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। इसके अलावा क्षेत्र में सीवर व्यवस्था भी नहीं है। नागरिकों ने इस समस्या का समाधान कराने की मांग की। कमला नगर के सामने महम रोड पर एक बस स्टॉप शेड बनाने की भी मांग रखी गई ताकि बस का इंतजार करने वाले मुसाफिरों को धूप और बारिश से कोई परेशानी न हो। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि खुले दरबार का आयोजन हर वार्ड में किया जा रहा है ताकि वहां की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शीघ्र समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed