{"_id":"63e13d0c2d2ff3664e301034","slug":"na-bhiwani-news-c-21-hsr1027-49485-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला कांग्रेस कमेटी ने दिया एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला कांग्रेस कमेटी ने दिया एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना
Mon, 06 Feb 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के धरने को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान।
भिवानी। जिला कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय के बाहर सोमवार को धरना दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अदाणी मामले में सेबी, ईडी, सीबीआई सब सोई हुई हैं। अदाणी की जगह विपक्षी कोई नेता का ऐसा मामला होता तो ईडी पहले ही दिन उसे गिरफ्तार कर लेती।
उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश के लोगों की गाढ़ी कमाई को खतरे में डाल रही है। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह में एलआईसी ने 36,474.78 करोड़ सहित भारतीय बैंकों ने लगभग 80 हजार करोड़ का निवेश किया हुआ है। अदाणी के खातों में घोटाले सामने आने के बाद कांग्रेस को देश के उन लोगों की चिंता है जिन्होंने अपने खून पसीने की गाढ़ी कमाई इन वित्तीय संस्थानों में लगा रखी है। चौधरी उदयभान ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, अनियंत्रित मुद्रास्फीति और आर्थिक संकट के चलते आज चारों ओर घोर निराशा फैली हुई है।
विधायक राव दान सिंह ने कहा कि पूरे देश में विश्व का सबसे बड़ा वित्तीय घोटाला हुआ है, लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार और हरियाणा बीजेपी सरकार के नेता और मंत्री देश व राष्ट्रवाद के नाम पर इस वित्तीय घोटाले को ठंडे बस्ते में डालकर दबाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी और देश की जनता बीजेपी के मनसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पर ऐसे चुप्पी साधी हुई है, जैसे कि देश में कुछ हुआ ही नहीं है। पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा, रामकिशन फौजी, डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, धर्मपाल सांगवान, राजबीर फरटिया, ठाकुर लाल सिंह, पवन बुवानी वाला, अशोक बुवानीवाला, कंवर बीर सिंह, एडवोकेट ब्रह्मानन्द,अभिजीत लाल सिंह, प्रदीप गुलिया, धीरज सिंह, राकेश शर्मा ने भी धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ईश्वर शर्मा प्रधान, रूपेंद्र ग्रेवाल, धीरज अखरिया, राकेश शर्मा, अशोक कादयान, मनोज बैनीवाल, नवीन बबुआ, अनिल बापोड़ा, अजय वेद वाल्मीकि, विनोद भूषण दहिया, सुखपाल सरपंच, शिवकुमार ग्रेवाल, जयबीर सरपंच, सतेन्द्र ढांडा, डॉ. जयवीर गोयत, एडवोकेट मुकेश जांगड़ा, अनूप बडेसरा, भुवनेश रिंकल तंवर, सरला सांघी मौजूद थे।