फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: हत्या के मामले में गवाह को गाड़ी से कुचलने की कोशिश

Mon, 06 Feb 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 06 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
NA
भिवानी। सेक्टर-13 में रविवार देर रात को हत्या के गवाह को तेज रफ्तार गाड़ी से कुचलने के प्रयास का मामला सामने आया है। गनीमत यह रही कि इसमें मुख्य गवाह बच गया। इस संबंध में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सेक्टर-13 चौकी में गांव बागनवाला निवासी दिनेश के खिलाफ इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-13 निवासी छत्रपाल ने बताया कि छह फरवरी की रात को एक बजकर 39 मिनट पर वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान कुछ गाड़ियां तेज रफ्तार से उसके घर के आगे से गुजरीं। वह गाड़ियों को देखने के लिए अपने घर के चबूतरे पर आ गया। तभी तीन गाड़ियां उसकी तरफ तेज रफ्तार से आईं। उनमें से एक गाड़ी ने उसको टक्कर मारने का प्रयास किया। लेकिन उक्त गाड़ी उससे पहले घर के बाहर खड़ी आल्टो में जा टकराई और वहीं पर रुक गई। इसके बाद उसने पुलिस को फोन पर सूचना दी। सूचना के कुछ समय बाद ही सेक्टर-13 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और तोशाम में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह हत्या के केस में मुख्य गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed