फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

Bhiwani News: मौसम में बदलाव के कारण हर घर में मिल रहे बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
NA
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। 
भिवानी। मौसम में हुए बदलाव की वजह से बीमारियों का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इन दिनों हर घर में खांसी, जुकाम या फिर वायरल फीवर का मरीज मिल रहे हैं। इसकी वजह से नागरिक अस्पताल की ओपीडी में 1200 से अधिक मरीज जांच करवाने पहुंचे, जिसमें से बाल रोग विभाग की ओपीडी में ही 180 से अधिक मरीज आए हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सुबह और शाम के समय ठंड और दोपहर के समय अधिक गर्मी की वजह से लोग अधिक बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अस्पताल में जांच करवाने पहुंचे मरीजों व कर्मचारियों के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। मरीज अपने बारी के लिए कर्मचारियों से बहस कर रहे थे, जबकि कर्मचारी उन्हें कुर्सियों पर बैठकर इंतजार करने के बारे में कह रहे थे। अस्पताल में जांच करवाने पहुंचे मरीज रमेश, सीताराम, शांति देवी ने बताया कि वे सुबह नौ बजे लाइन में लगे थे, मगर अब 11 बजे चुके हैं उनका नंबर नहीं आया है। फिजिशियन कक्ष, बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विभाग में सबसे अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन

---
190 मरीजों की रेपिड जांच की
खांसी, जुकाम और बुखार से ग्रस्त मरीजों में कोरोना की आशंका होने पर उनकी जांच की भी गई, जिसमें कुल 190 मरीजों की रेपिड जांच की। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं चिकित्सक ओपीडी के साथ ही एक्स-रे लैब और दवा की खिड़की पर भी दोपहर तक भीड़ लगी रही। सर्दी की चपेट में आने से लोग बार-बार बुखार और जुकाम से ग्रस्त हो रहे हैं। दोपहर के समय आराम रहता है मगर रात के समय फिर से बुखार अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ सलाह :
अस्पताल में जांच करवाने के लिए इन दिनों काफी मरीज आ रहे हैं। ऐसे मौसम में सभी को सावधानी बरतनी चाहिए और गर्म कपड़े पहनें। सुबह और शाम के समय घर पर ही रहें। साथ ही ठंडी चीजों का सेवन करने से परहेज करें। फास्ट फूड और अधिक तला हुआ खाना भी न खाएं। साथ ही अगर बीमारी की आशंका लगती है तो चिकित्सक से जांच अवश्य करवाएं।
- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed