फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   NA

गांवों में दी जाएंगी शहरों जैसी सुविधाएं : देवेंद्र सिंह बबली

Wed, 01 Feb 2023 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 01 Feb 2023 07:14 PM IST
विज्ञापन
NA
गांव बुशान में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों को संबोधित करते विकास एवं पंचायत मंत्री देवेद
तोशाम। प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने कहा कि गांवों में शहरों की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सरकार ने इस ओर कदम बढ़ाते हुए गांवों में ई-लाइब्रेरी, जिम, पार्क, कैमरे व लाइटों के साथ गांव की फिरनी, कम्यूनिटी सेंटर आदि विकास कार्यों के साथ शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन

विकास एवं पंचायत मंत्री बबली मंगलवार देर शाम को गांव बुशान में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। मंत्री ने बुशान सहित विभिन्न गांवों से आई मांगों को पूरा करवाए जाने का आश्वासन दिया। गांव बुशान के सरपंच मेहरचंद की ओर से रखे गए मांग पत्र पर विकास एवं पंचायत मंत्री ने गांव में कम्युनिटी सेंटर बनाने, श्मशान घाट की चहारदीवारी, बूस्टिंग स्टेशन में अतिरिक्त टैंक, विभिन्न गलियों को पक्का करने, भारीवास की तरफ जा रहे रास्ते को पक्का करवाने, गांव में लाइब्रेरी के लिए भवन बनवाए जाने, गौशाला में शेड, पशुओं के अस्पताल को अपग्रेड करवाने सहित सभी मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जजपा के जिला प्रधान विजय गोठड़ा, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, हल्का प्रधान रविंद्र पटौदी, जोगेंद्र बागनवाला, ऋषिपाल फौगाट, एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी रविंद्र दलाल, बीडीपीओ बलराम गुप्ता, बिजली निगम से एसडीओ नारायण प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed