फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Muskan of Haryana qualified for the 1500m race.

Bhiwani News: 1500 मीटर दौड़ में हरियाणा की मुस्कान ने किया क्वालीफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Muskan of Haryana qualified for the 1500m race.
भीम स्टेडियम में  पांच दिवसीय अंडर-19 आयु वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में हि
भिवानी। भीम स्टेडियम खेल परिसर में बुधवार को पांच दिवसीय अंडर-19 आयु वर्ग की लड़के और लड़कियों की 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 1500 मीटर दौड़ में हरियाणा की मुस्कान ने क्वालीफाई किया। कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उद्घाटन के दौरान विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत की गई और सभी राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों ने परेड निकाली।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि फिट इंडिया मुहिम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर जिले में आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि देश के युवा स्वस्थ और फिट रहें। इसके लिए सभी सांसदों व विधायकों को अपने क्षेत्र में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने कहा कि भारत युवाओं का देश है जो युवा अनुशासन का पालन करते हैं, उन्हें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बवानीखेड़ा विधायक कपूर वाल्मीकि, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिवकुमार तंवर और बवानीखेड़ा नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों का खेल परिणाम:
1500 मीटर दौड़: मुस्कान हरियाणा, नागिनी कर्नाटक, रिधिमा हरियाणा, चारिश्मा कर्नाटक, जाह्नवी महाराष्ट्र, खुशबू राजस्थान, दीपिका मध्य प्रदेश, मुक्ता राजस्थान, तनिष्का तमिलनाडु, स्नेहल महाराष्ट्र, सविता कुमारी हिमाचल, राजविंद्र कौर पंजाब ने क्वालीफाई किया।

400 मीटर दौड़: खुशी उत्तर प्रदेश, निशा राजस्थान, आकांक्षा बिहार, माया पंजाब, रिया बिष्ट दिल्ली, गायत्री सतीश महाराष्ट्र, महक हरियाणा, मनदीप कौर पंजाब, कशिश महाराष्ट्र, लक्ष्मी उड़ीसा, पूनम झारखंड, रश्मिता कर्नाटक, भव्या केरल, तान्या छत्तीसगढ़, अथीना सीआईएससीई, निधि कर्नाटक, दिव्या तमिलनाडु, वंशिका हरियाणा, अतला विद्या भारती, चित्रा सिंह राणा केंद्रीय विद्यालय, संतोषी तमिलनाडु, वीना केरल, वर्षिका दिल्ली, साराबीन पश्चिम बंगाल ने क्वालीफाई किया।


लड़कों का खेल परिणाम
1500 मीटर दौड़: प्रणय गणेश महाराष्ट्र, राजन राज बिहार, अजीत कुमार विद्या भारती, ललित पूनिया राजस्थान, बादल दिल्ली, आदित्य छत्तीसगढ़, विजय बिहार, जशनप्रीत सिंह पंजाब, गोपाल मध्य प्रदेश, धीरज उत्तराखंड, अवधेश मध्य प्रदेश, विकास उत्तर प्रदेश ने क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed