{"_id":"65d639c50c2b5e82fe01ea84","slug":"muskaan-stood-first-in-poster-writing-and-speech-anita-stood-first-in-poetry-recitation-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-113524-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पोस्टर लेखन व भाषण में मुस्कान, कविता पाठ में अनीता रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पोस्टर लेखन व भाषण में मुस्कान, कविता पाठ में अनीता रही प्रथम
Wed, 21 Feb 2024 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
कैरू। राजकीय कन्या महाविद्यालय कैरू में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। पहले दिन पोस्टर लेखन, स्लोगन लेखन, कविता पाठ व भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम की संयोजन प्रोफेसर दीपिका की अगुवाई में हुआ।
पोस्ट लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा यादव द्वितीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान, साक्षी कक्षा बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा दूसरे स्थान पर रही। कविता पाठ प्रतियोगिता में कक्षा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अनीता ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कक्षा बीए तृतीय वर्ष की छात्रा उषा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अंजू द्वितीय स्थान पर रही।सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ राजकीय बीएड महाविद्यालय भिवानी के प्राचार्य दलबीर सिंह गोदारा ने किया। उन्होंने छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के वर्तमान महत्व एवं आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक, सामाजिक विकास ही नहीं होता, अपितु इससे देश की अखंडता एवं एकता को भी मजबूती मिलती है। प्रोफेसर राजकुमार, प्रोफेसर मनोज व तोशाम महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर पूजा ने जज की भूमिका अदा की। इस अवसर पर प्रोफेसर यशपाल वत्स, डॉ. संदीप, डॉ. सोनू रानी, शालू रानी, पूजा, मोहित, मौजूद रहे। संवाद