फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Music and emotions resonated in the Qawwali night

Bhiwani News: कव्वाली नाइट में गूंजे सुर और जज्बात, वैश्य कॉलेज में साहिल बादल की प्रस्तुति ने बांधा समा

Wed, 16 Jul 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 16 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Music and emotions resonated in the Qawwali night
वैश्य महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अति​थि ​को सम्मानित करते डॉ. पवन बुवानीवाला व अन्य।
भिवानी। संगीत सिर्फ सुरों का संगम नहीं, यह भावनाओं की सबसे प्रभावशाली भाषा है यह बात पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने वैश्य महाविद्यालय भिवानी में आयोजित कव्वाली नाइट - शाम ए खास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम का आयोजन रामफल ब्रदर्स, रेडलीफ सिनेमा और वैश्य महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रंगवीथिका के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

इस संगीतमय संध्या में महाविद्यालय के छात्र और उभरते हुए संगीत सितारे साहिल बादल ने अपने दल के साथ मनमोहक कव्वाली प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। विधायक सर्राफ ने कहा कि संगीत हमारी संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो आत्मा को छूने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. पवन बुवानीवाला ने साहिल बादल की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे प्रतिभावान कलाकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि वैश्य महाविद्यालय विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक मंच भी उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. हरिकेश पंघाल ने किया। उन्होंने रंगवीथिका की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रकोष्ठ विद्यार्थियों को रचनात्मक दिशा दे रहा है।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर धीरज त्रिखा और सेल्फ फाइनेंस डायरेक्टर डॉ. प्रोमिला सुहाग ने भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। कार्यक्रम संयोजक अनूप कुमार, नवीन कुमार और आदित्य सैनी ने बताया कि यह आयोजन कव्वाली जैसी जटिल विधा को जनसामान्य के बीच लाने और साहिल बादल जैसे कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर रंगकर्मी कौशल भारद्वाज, डॉ. करण पूनिया, मनोज दिवान, मुकेश सोनी, डॉ. एलबी गुप्ता सहित अनेक अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed