फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Murder of youth in Haryana Attack with sharp weapon due to land dispute incident in Haluwas village of Bhiwani

हरियाणा में युवक की हत्या: जमीन विवाद की रंजिश में तेजधार हथियार से हमला, भिवानी के गांव हालुवास की घटना

Wed, 16 Apr 2025 03:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Apr 2025 03:42 PM IST
सार

राकेश के सिर व शरीर पर तेज धार हथियार से हमला की वजह से कई घाव बन गए थे। लहूलुहान हालत में उसे जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Murder of youth in Haryana Attack with sharp weapon due to land dispute incident in Haluwas village of Bhiwani
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के गांव हालुवास में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के ही दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। जिसमें एक युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी वहीं उसकी मां व ताऊ भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर पुलिस ने मौका मुआयना किया वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन


गांव हालुवास निवासी 31 वर्षीय राकेश की खेत के पास ही करीब 800 वर्गगज प्लाट को लेकर परिवार के लोगों के साथ ही पुराना जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। बुधवार सुबह 11 बजे गांव हालुवास में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर टकराव हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर सात से आठ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन




राकेश के सिर व शरीर पर तेज धार हथियार से हमला की वजह से कई घाव बन गए थे। लहूलुहान हालत में उसे जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश की मां और ताऊ को भी काफी गंभीर चोटेें आई। जिन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए वहीं शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि राकेश के पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। उसे एक साल का एक बेटा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed