{"_id":"675c825df4acd0abb80865c4","slug":"murder-accused-caught-with-illegal-weapon-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127057-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हत्या का आरोपी अवैध हथियार के साथ काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हत्या का आरोपी अवैध हथियार के साथ काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। स्वच्छता सर्वेक्षण की तर्ज पर अब जिले के सभी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा और व्यवस्था का सर्वेक्षण किया जाएगा। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण की शुरुआत जल्द की जाएगी।
पर्यवेक्षण टीम चयनित विद्यालय में पूरा दिन रहेगी और वहां शिक्षकों की कार्यप्रणाली, शैक्षिक व सुविधा का अवलोकन करेगी। पर्यवेक्षण से पहले बाकायदा संबंधित जिला, खंड और विद्यालय को सूचित किया जाएगा ताकि व्यवस्था हो सके। पर्यवेक्षण संबंधित रिपोर्ट व आंकड़े विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। जिले की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यालयों को राज्य स्तरीय प्रोत्साहन के लिए मनोनीत किया जाएगा।
प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक अध्यापक के अध्यापन कार्यों का पर्यवेक्षण, विद्यार्थी का सीखे के स्तर की परख, कक्षा में पढ़ाए गए विषयों व उप विषयों का अवलोकन और कक्षा अनुरूप शिक्षण स्तर ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों का पर्यवेक्षण होगा। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में दी गई विभिन्न ग्रांट, सिविल वर्क, अध्यापकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना का भी पर्यवेक्षण किया जाएगा। बैठने की व्यवस्था, ब्लैक बोर्ड, डीजी बोर्ड की उपस्थिति, प्रिंट रिच सामग्री, कमरे की रोशनी, वेंटिलेशन आदि का निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
यह रहेगा पर्यवेक्षण दैनिक शेड्यूल
विद्यालयों में पर्यवेक्षण की समय सारिणी तय की गई है। इसके तहत सुबह 9: 30 बजे तक प्रार्थना सभा का अवलोकन, सुबह 10 बजे से 10:20 बजे तक अध्यापकों से कार्यक्रम के बारे में चर्चा और पर्यवेक्षण के लिए निर्देंश, सुबह 10:20 बजे से 12:30 बजे तक कक्षावार छात्र का रिपोर्ट कार्ड का अवलोकन, स्किल का मूल्यांकन, आदि का अवलोकन होगा। दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक अध्यापकों के कक्षा में पढ़ाने के तरीके का अवलोकन, पाठ्यपुस्तकों, कार्य पुस्तकों और अन्य सामग्री का वितरण, मध्याह्न भोजन योजना का पर्यवेक्षण, बाल वाटिका, अन्य ग्रांट आदि का अवलोकन, विभिन्न आयोजन जैसे निपुण रामलीला, पहाडे प्रतियोगिता, रफ्तार कार्यक्रम आदि के बारे में अवलोकन, दोपहर 2:30 बजे से 3:0 बजे तक एसएमसी नामांकन, संरचना, ग्राम पंचायत, सरपंच, एसएमसी से चर्चा, नामांकन, पाठ्य पुस्तक, विद्यालय विकास पर चर्चा करना। दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक-- स्कूल स्टाफ के साथ चर्चा, सुझाव, उपचार एवं रिपोर्ट लेखन।
वर्जन
जिले के सभी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा और व्यवस्था का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा निदेशालय से निर्देश मिले हैं। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण की शुरुआत जल्द की जाएगी।-कपिल पुनिया, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वच्छता सर्वेक्षण की तर्ज पर अब जिले के सभी विद्यालयों में बेहतर शिक्षा और व्यवस्था का सर्वेक्षण किया जाएगा। राजकीय विद्यालयों में शिक्षा-दीक्षा पर्यवेक्षण की शुरुआत जल्द की जाएगी।
पर्यवेक्षण टीम चयनित विद्यालय में पूरा दिन रहेगी और वहां शिक्षकों की कार्यप्रणाली, शैक्षिक व सुविधा का अवलोकन करेगी। पर्यवेक्षण से पहले बाकायदा संबंधित जिला, खंड और विद्यालय को सूचित किया जाएगा ताकि व्यवस्था हो सके। पर्यवेक्षण संबंधित रिपोर्ट व आंकड़े विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। जिले की रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यालयों को राज्य स्तरीय प्रोत्साहन के लिए मनोनीत किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक अध्यापक के अध्यापन कार्यों का पर्यवेक्षण, विद्यार्थी का सीखे के स्तर की परख, कक्षा में पढ़ाए गए विषयों व उप विषयों का अवलोकन और कक्षा अनुरूप शिक्षण स्तर ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों का पर्यवेक्षण होगा। इसके अतिरिक्त विद्यालयों में दी गई विभिन्न ग्रांट, सिविल वर्क, अध्यापकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन योजना का भी पर्यवेक्षण किया जाएगा। बैठने की व्यवस्था, ब्लैक बोर्ड, डीजी बोर्ड की उपस्थिति, प्रिंट रिच सामग्री, कमरे की रोशनी, वेंटिलेशन आदि का निरीक्षण होगा।
विज्ञापन
यह रहेगा पर्यवेक्षण दैनिक शेड्यूल
विद्यालयों में पर्यवेक्षण की समय सारिणी तय की गई है। इसके तहत सुबह 9: 30 बजे तक प्रार्थना सभा का अवलोकन, सुबह 10 बजे से 10:20 बजे तक अध्यापकों से कार्यक्रम के बारे में चर्चा और पर्यवेक्षण के लिए निर्देंश, सुबह 10:20 बजे से 12:30 बजे तक कक्षावार छात्र का रिपोर्ट कार्ड का अवलोकन, स्किल का मूल्यांकन, आदि का अवलोकन होगा। दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक अध्यापकों के कक्षा में पढ़ाने के तरीके का अवलोकन, पाठ्यपुस्तकों, कार्य पुस्तकों और अन्य सामग्री का वितरण, मध्याह्न भोजन योजना का पर्यवेक्षण, बाल वाटिका, अन्य ग्रांट आदि का अवलोकन, विभिन्न आयोजन जैसे निपुण रामलीला, पहाडे प्रतियोगिता, रफ्तार कार्यक्रम आदि के बारे में अवलोकन, दोपहर 2:30 बजे से 3:0 बजे तक एसएमसी नामांकन, संरचना, ग्राम पंचायत, सरपंच, एसएमसी से चर्चा, नामांकन, पाठ्य पुस्तक, विद्यालय विकास पर चर्चा करना। दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक