फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Municipal Council issued work orders for 16 and a half thousand new street lights in the city.

Bhiwani News: शहर में साढ़े 16 हजार नई स्ट्रीट लाइटों के नगर परिषद ने किए वर्क ऑर्डर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council issued work orders for 16 and a half thousand new street lights in the city.
भिवानी। अब शहर में साढ़े 16 हजार नई स्ट्रीट लाइटों के नगर परिषद ने वर्क ऑर्डर (कार्य शुरू करने के आदेश) जारी किए हैं। इतना ही नहीं पूरे शहर में 24 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का ब्ल्यूप्रिंट भी तैयार किया है जो पूरे शहर में 600 किलोमीटर लंबी तारों के जरिये ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट पैनल सिस्टम से जुड़ेंगे।
विज्ञापन

शहर के प्रत्येक चौक चौराहे, बाजार और सरकुलर रोड के साथ पार्कों में भी जगमगाहट के लिए नगर परिषद ने करीब 22 करोड़ का बजट का खाका तैयार किया है। इसको लेकर जल्द ही मुख्यालय को मसौदा भेजा जाएगा। इसमें शहर के अंदर करीब दो हजार विक्टोरिया लैंप लाइटें लगाने के साथ-साथ करीब दो हजार पेड़ों के नीचे लगाने वाली रंगीन लाइटें मंगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

भिवानी नगर परिषद ने शहर के अंदर सर्वेक्षण कर साढ़े 16 हजार नई स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने के वर्क ऑर्डर जारी कर दिया हैं। इनके बाद चिह्नित जगहों पर जल्द ही नई लाइटों की जगमगाहट दिखाई देगी। काफी साल पहले नगर परिषद ने शहर के सभी 31 वार्डों में सोडियम और हैलोजन बल्ब की लाइटें लगवाई थीं, जो अब पूरे शहर से ही गायब कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी जगह नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी, जो इनसे कई गुना ज्यादा रोशनी के साथ जगमगाहट देंगी। इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। भिवानी नगर परिषद ने शहरी दायरे के सभी 31 वार्डों के लिए करीब 24 हजार नई स्ट्रीट लाइटों की डिमांड भी भेजी है। इनके आने के बाद ये लाइटें शहर के हर चौक चौराहे, पूरे सरकुलर रोड के अलावा सभी बाजारों में रोशनी से जगमगा उठेंगी। पार्कों के अंदर भी लगाई गई पुरानी लाइटों को बदला जाएगा।
शहर के सभी एंट्री प्वाइंटों के साथ मुख्य जगहों पर लगेंगी नई लाइटें
दरअसल, नगर परिषद शहर के सुंदरीकरण के लिए भी प्रभावी कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में रात के समय पूरा शहर रंगीन व स्ट्रीट लाइटों से जगमगाए इसके लिए भी बड़े स्तर पर इसका खाका तैयार किया है। शहर के पूरे स्ट्रीट लाइट सिस्टम को ही बदला जाएगा। इसे करीब 600 किलोमीटर लंबी नई तार भी डाली जाएगी और स्ट्रीट लाइटों को ऑटोमेटिक स्ट्रीट पैनल से जोड़ा जाएगा। जो सांझ ढलते ही स्वत: स्ट्रीट लाइटों का संचालन करेगा और सुबह होते ही खुद ब खुद बंद हो जाएंगी। इसके लिए शहर के सभी एंट्री प्वाइंट महम रोड, हांसी रोड, रोहतक रोड, लोहारू रोड, दादरी रोड पर भी स्ट्रीट लाइटों की जगमगाहट होगी। इसी तरह शहर के सरकुलर रोड पर भी नई स्ट्रीट लाइटें और रंगीन लाइटें लगेंगी। मुख्य चौराहों पर हाई मास्क लाइटें भी लगाई जाएंगी।


---------------------------नगर परिषद ने साढ़े 16 हजार नई स्ट्रीट लाइटों के वर्क ऑर्डर करा दिए हैं। इसके अलावा नगर परिषद पूरे शहर और सभी वार्डों के अंदर लगाने के लिए 24 हजार नई स्ट्रीट लाइटों की डिमांड भी भेजी है। इसमें मुख्य जगहों पर लगाने के लिए विक्टोरिया और रंगीन लाइटें भी शामिल हैं। नए साल में भिवानी शहर नई रोशनी से जगमगा उठेगा। इसके लिए नगर परिषद ने मुख्यालय को करीब 22 करोड़ का मसौदा भेजा है। जिसे जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
- भवानी प्रताप सिंह चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed