फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Municipal Council covers garbage heaps with tarpaulins to hide the squalor; foul odor spreads across the city.

Bhiwani News: नगर परिषद ने कूड़े के ढेरों पर तिरपाल डालकर छिपाई बदहाली, शहर में फैली दुर्गंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council covers garbage heaps with tarpaulins to hide the squalor; foul odor spreads across the city.
शहर में नेहरू पार्क के बाहर  सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा कचरा पर ढ़का तिरपाल।
भिवानी। शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाली छिपाने के लिए नगर परिषद ने शुक्रवार को मुख्य मार्गों के किनारे लगे कूड़े के ढेरों पर तिरपाल डलवा दिए। हालांकि कूड़े का फैलाव इतना अधिक है कि तिरपाल के बावजूद गंदगी नजर आ रही है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रहने से शहर में करीब 600 टन कूड़ा जमा हो गया है। उठान नहीं होने के कारण कूड़े से उठ रही दुर्गंध से आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता पुरुषोत्तम दानव ने बताया कि हड़ताली कर्मचारियों के साथ सरकार की वार्ता विफल रही है। इसके चलते कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को भी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और धरना स्थल पर ही तिरंगा फहराकर अपने हकों की आवाज बुलंद करेंगे। शहर के सर्कुलर रोड पर करीब 25 से अधिक स्थानों पर कूड़ा फैला हुआ है। वहीं गली-मोहल्लों के नुक्कड़ों पर भी लगातार कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। सफाई कर्मचारियों के साथ नगर परिषद के दमकल कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed