फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Municipal council chairperson representative did surprise inspection of city toilets

Bhiwani News: नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने किया शहर के शौचालयों का औचक निरीक्षण

Wed, 21 Feb 2024 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 21 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Municipal council chairperson representative did surprise inspection of city toilets
शौचालयों में टूटी हुई टाॅयलेट सीट दिखाते कर्मचारी। 
भिवानी। मंगलवार को नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने अधिकारियों को लेकर शहर स्थित सुलभ व सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर सफाई मिली तो कुछ शौचालयों में व्यवस्था खराब पाई। साथ ही पानी की सप्लाई टोंटी भी गायब मिली। इसको लेकर चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने ठेकेदार को फटकार लगाई। नगर परिषद अधिकारियों को ठेकेदार पर जुर्माना करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। देर शाम तक चेयरपर्सन प्रतिनिधि शहर के शौचालयों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

नगर परिषद अधिकारियों की टीम को लेकर नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह शौचालयों के निरीक्षण के लिए निकले। सबसे पहले उन्होंने कृष्णा कॉलोनी स्थित सुलभ व सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। वहीं पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। अनेक शौचालयों से टोंटियां गायब मिलीं। जिन शौचालयों की सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली। उनको लेकर उसी वक्त सफाई ठेकेदार को फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शौचालय की नियमित सफाई होनी चाहिए। प्रत्येक शौचालय में पानी व टोंटी लगी होनी चाहिए। अगर किसी शौचालय में इस तरह की कमी पाई जाती है तो नप कार्रवाई करने पर मजबूर होगी। उल्लेखनीय है कि शहर स्थिति सभी शौचालयों की सफाई का ठेका दिया हुआ है। जिसके चलते सफाई करने की एवज में ठेकेदार को लाखों रुपये महीने के हिसाब से दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार पर जुर्माना करने की कार्रवाई शुरू

शहर में अनेक शौचालयों की सफाई व्यवस्था सही नहीं है। जिस पर नगर परिषद चेयरपर्सन भवानी प्रताप सिंह ने तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिन शौचालयों में टोंटी नहीं है और अन्य उपकरणों की कमी है। वहां पर तत्काल उपकरण या टोंटी आदि लगवाई जाए। ताकि आमजन को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। साथ ही निरीक्षण के दौरान जो खामी मिली है। उस पर सफाई ठेकेदार पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चूंकि ठेकेदार की ही सफाई कराए जाने की जिम्मेदारी है।

उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को साथ लेकर शहर स्थित शौचालयों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान कुछ शौचालयों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली तो कुछ में सफाई नहीं मिली। इसके चलते ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। भविष्य में ठेकेदार को सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। शौचालयों की रिपेयर और रखरखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। जिन शौचालयों में कमी है या फिर जर्जर है तो उन शौचालयों का नवीनीकरण का कार्य शीघ्र शुरू करवाया जा रहा है।
-भवानी प्रताप सिंह चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article