{"_id":"6605b1aa39774b47af0931ef","slug":"mundhals-government-school-changed-from-model-culture-to-pmshri-now-facilities-will-be-available-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-115208-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मॉडल संस्कृति से पीएमश्री में बदला मुंढाल का राजकीय स्कूल, अब मिलेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मॉडल संस्कृति से पीएमश्री में बदला मुंढाल का राजकीय स्कूल, अब मिलेंगी सुविधाएं
Thu, 28 Mar 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव मुंढाल खुर्द का वीर शहीद नायक ओमप्रकाश ढुल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीएमश्री योजना में शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के उद्देश्य से स्कूल को इस योजना में शामिल किया गया है। नए सत्र से इस स्कूल में बच्चों के दाखिला भी शुरू हो गए हैं। इस योजना से जुड़ने के बाद स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित होगा।
पहले इस स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा दिया गया था। लेकिन ग्रामीणों की मांग व पीएमश्री योजना के सभी मानक पूरे होने पर विभाग की ओर से स्कूल को पीएमश्री योजना में शामिल किया है। दरअसल, गांव मुंढाल के स्कूल को सर्वप्रथम 1985 में 12वीं कक्षा तक अपग्रेड किया गया था। उस समय हरियाणा के गांव में 12वीं तक का होने वाला यह पहला स्कूल था और यहां पर आसपास के लगभग 15 गांव के बच्चे पढ़ने आते थे। लेकिन भवन ज्यादा खस्ताहाल होने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या कम हो गई थी। इसके कारण 2014 में 6.5 करोड़ की लागत से 17 महीने में स्कूल भवन तैयार करवाया गया था।
अब पीएमश्री योजना से जुड़ने के बाद स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबंधित होगा। इससे विद्यार्थियों के पास हिंदी व अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई के लिए भी दो ऑप्शन होंगे। स्कूल में फिलहाल आसपास के लगभग दस गांवों के 700 बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। विभाग के निर्देशानुसार स्कूल स्टाफ की ओर से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएमश्री योजना में शामिल होने के बाद बच्चों को मिलेंगी ये सुविधाएं
पीएमश्री स्कूलों में विद्या समीक्षा केंद्र की शुरुआत की जाएगी। सभी छात्रों के लिए सुरक्षित, प्रोत्साहित करने वाले शैक्षिक वातावरण में सीखने एवं अलग अनुभव प्रदान करने वाली ढांचागत व्यवस्था एवं समुचित संसाधनों की उपलब्धता कराई जाएगी। स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाना तथा बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। इन स्कूलों में प्रैक्टिकल, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। इनमें स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सभी सुविधाएं होंगी। इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
गांव मुंढाल खुर्द के स्कूल को शिक्षा विभाग द्वारा पीएमश्री योजना में शामिल किया है। इससे स्कूल में पढ़ने वालों बच्चों को योजना के तहत सभी सुविधाओं का फायदा मिलेगा। विभाग के निर्देशानुसार स्कूल स्टाफ द्वारा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल से जोड़ने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें।
- नबाव सिंह, स्कूल इंचार्ज मुंढाल खुर्द।
मुंढाल खुर्द के राजकीय स्कूल का नया भवन सभी सुविधाओं से युक्त है। पीएमश्री योजना में शामिल होने के बाद बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल की भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मेरी गांव मुंढाल समेत आसपास के ग्रामीणों से अपील है कि सभी अभिभावक ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने बच्चों को यहां एडमिशन दिलवाएं। ताकि बच्चे अच्छी शिक्षा के साथ-साथ बेहतर खिलाड़ी भी बन सकें।
- हर्षवीर ढुल, सरपंच मुंढाल खुर्द।