फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Multipurpose community hall to be built on two acres of land in Devsar : Dharambir

देवसर में दो एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा मल्टीपर्पज कम्यूनिटी हॉल : धर्मबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose community hall to be built on two acres of land in Devsar : Dharambir
गांव देवसर में ग्रामीणों को संबोधित करते सांसद धर्मबीर सिंह। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लोहारू रोड से गांव देवसर को जाने वाले सड़क मार्ग को चौड़ा करके दस मीटर तक किया जाएगा और इसके साथ ही सड़क के साथ-साथ लाइटें लगाकर इसे रोशन किया जाएगा। इसी प्रकार से गांव में करीब दो एकड़ भूमि पर मल्टीपर्पज कम्यूनिटी हॉल का निर्माण करवाया जाएगा, जिस पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च होंगे।
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह गांव में सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत उनके द्वारा देसवर गांव को गोद लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव में करवाए जाने वाले विकास कार्यों का एक महीने में सर्वे व एस्टीमेट बनाकर उनके पास भेजने के निर्देश ताकि जल्द से जल्द कार्य शुरु करवाए जा सकें। सांसद ने ग्रामीणों से गांव के विकास के लिए बिजली, पानी, गलियों के बारे में उनके सुझाव व समस्याओं की जानकारी ली। गांव के सरपंच राधेश्याम ने सांसद के समक्ष गांव की समस्याओं व प्रमुख मांग के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीईओ जिला परिषद कुशल कटारिया, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, डीडीपीओ आशीष मान, डीआरओ राजकुमार, बीडीपीओ निनित यादव, डीईईओ रामअवतार शर्मा, डीएसडब्ल्यूओ कृष्ण लाल, कोच विष्णु भगवान, सीडीपीओ राज मक्कड़, धर्मबीर नहरा, रामकिशन हलवासिया, रोडवेज से रामफल टाला, महेंद्र कैरू व गांव के पूर्व सरपंच जसवंत व मनबीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, ओमबीर नंबरदार, अनिल तंवर, दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधान अनिल, देवेंद्र यादव, घनश्याम शर्मा व ओमप्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास के लिए एक महीने में एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश
सांसद ने बिजली निगम, पंचायत विभाग व पेयजल आपूर्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग, मार्केट कमेटी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव में किए जाने वाले विकास कार्यों को एक महीने के अंदर सर्वे व एस्टीमेट तैयार करें, ताकि आगे की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जा सके। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे गांव में जर्जर पाइप लाइन नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रिप इरीगेशन के बारे में दी जानकारी
सांसद ने कहा कि कृषि विभाग की योजना के अनुसार कम से कम 25 एकड़ और अधिक से अधिक दो हजार एकड़ तक भूमि के लिए बड़े टैंक बनाने की योजना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इस बारे में कृषि विभाग से जानकारी लें और उनको उपयुक्त भूमि बताएं, ताकि वहां पर बड़े टैंक का निर्माण करवाया जा सके। सांसद ने कहा कि गांव की पीएचसी की जर्जर इमारत की जगह नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरा करने को कहा।
गांव के विकास के लिए बनाई जाए 21 सदस्यों की कमेटी
सांसद ने ग्रामीणों से कहा कि वे गांव के विकास के लिए गांव के 21 मौजिज लोगों की एक कमेटी बनाएं और गांव की प्रमुख समस्याओं के बारे मेें लिखित में सूची बनाएं। इसके साथ ही यह भी योजना बनाएं कि कहां पर किस कार्य के लिए भूमि उपयुक्त रहेगी। उन्होंने कहा कि गांव के सार्वजनिक विकास के लिए अवैध कब्जे न करें। उन्होंने अधिकारियों को भी गांव से नाजायज कब्जे हटाने को कहा।

ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष रखी ये मांगें
ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष मुख्य रूप से जुई नहर से लेकर गांव के स्टेडियम तक जाने वाले नाले की सफाई करवाने, अधूरी पड़ी चौपाल का निर्माण कार्य पूरा कराने, देवसर से बापोड़ा तक जाने वाली सड़क का नव निर्माण करवाने, खेल स्टेडियम में एक कोच की नियमित नियुक्ति करवाने, दिनोद माइनर में पाइप डलवा कर टेल तक पानी पहुंचाने, देवसर से कुसुंभी तक रोड का निर्माण करवाने, गांव में पीएचसी की जर्जर भवन की जगह नया बनाने व गांव जर्जर पेयजल पाइप लाइन व बिजली लाइनों को नई या दुरुस्त करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed